योगेश वर्मा दोबारा चुने गये शिक्षा समिति के अध्यक्ष

-अमित खड़खड़ी समिति के उपाध्यक्ष निर्वाचित

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 3 सितंबर।
दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के चुनाव में बीजेपी के वरिष्ठ निगम पार्षद योगेश वर्मा को दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही अमित खड़खड़ी को समिति का उपाध्यक्ष चुना गया।
गुरूवार को हुए चुनाव में बीजेपी के पार्षदों के सामने शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु आम आदमी पार्टी या कांग्रेस की ओर से किसी पार्षद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कया था। जिसकी वजह से दोनों नेताओं को निर्वरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
बता दें कि इससे पूर्व भी योगेश वर्मा दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के चेयरमैन थे। पार्टी ने उन्हें दोबारा इस समिति की कमान सोंपी है। योगेश वर्मा अपने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कई पदों पर रह चुके हैं।