-सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
विजय कुमार/ नई दिल्ली, 31 अगस्त।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग (क्च्स्) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 18.2 ओवर में 186ध्3 रन बनाकर यादगार जीत दर्ज की और प्रतिष्ठित क्च्स् ट्रॉफी अपने नाम की।
साउथ दिल्ली की पारी की नींव अनमोल शर्मा ने रखी। उन्होंने 42 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चैके और तीन छक्के शामिल रहे। उनका अच्छा साथ अंकित डबास ने दिया, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पांच चैके और चार छक्के लगाए। कप्तान तेजस्वी दहिया ने इसके बाद तेजी से रन बनाते हुए 18 गेंदों पर 33 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चैके और तीन छक्के शामिल थे। एकांश डोभाल ने तीन गेंदों पर नाबाद सात रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगाई, जिसमें एक छक्का शामिल था।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 182ध्8 रन बनाए। समर्थ सिंह ने 27 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंदों पर 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। युगल सैनी ने 29 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया, जबकि मनी ग्रेवाल ने अंतिम ओवरों में सात गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को गति दी।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के गेंदबाजों ने भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा। दिवांश रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। विजन पंचाल ने दो विकेट लिए, जबकि अंकित डबास, प्रांशु विजयरण और अंशुमान हुड्डा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
हालांकि, फाइनल पूरी तरह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बल्लेबाजों के नाम रहा। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे समय मजबूत रन गति बनाए रखी और शानदार अंदाज में क्च्स् 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।


