-नेशनल चैंपियन भी दिखायेंगे जलवे
-नेशनल चैंपियन भी दिखायेंगे जलवे
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 12 अगस्त।
73वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करनैल सिंह स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है। स्टेडियम के एडमिनिस्ट्रेटर अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अनिल मान ने बताया की टूर्नामेंट में रेलवे के लगभग ढाई सौ खिलाड़ी पुरुष व महिला वर्ग में भाग ले रहे हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर रेलवे खेल संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव राजीव कुमार व यशवीर सिंह गुलेरिया ने किया। चैंपियनशिप 12 से 16 अगस्त तक खेली जाएगी और बैडमिंटन हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। यही नहीं खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था भी पूरी तरह से वातानुकूलित है।
उत्तर रेलवे टीम के कोच गजेंद्र सिंह व पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके खिलाड़ियों की तैयारी काफी अच्छी है और इस बार वह चैंपियन के रूप में अपने आप को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में उन्नति जलाल, कनिका, हर्ष, अभिनव, चिराग सेन, अभिनव ठाकुर जैसे पूर्व वर्तमान राष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ी टीम में है। आयुष सेठी ने तो हाल ही में एशिया का सिल्वर मेडल भी जीता है। चैंपियनशिप में 20 पुरुष और 10 महिला वर्ग की टीम शामिल हैं। बुधवार के मुकाबले में उत्तर रेलवे ने सी एल डब्ल्यू आर ई सी ओ को एक तरफा मुकाबले में पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।


