30 अगस्त को होंगे दिल्ली साॅकर एसोसिएशन के चुनाव

-हिंदी भवन में आयोजित बैठक में दी गई नये संविधान को दी गई मंजूरी

विजय कुमार/ नई दिल्ली, 26 जुलाई।
दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) के चुनाव आगामी 30 अगस्त को होंगे। रविवार को आईटीओ स्थित हिंदी भवन में आयोजित डीएसए की आम सभा (ईजीएम) की बैठक नये संविधान को भी मंजूरी दी गई। आगामी डीएसए चुनावों के लिए एजीएमयूटी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कुलानंद जोशी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया।