-‘आजीवन सकारात्मकता के लिए योग’ रहा थीम
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “आजीवन सकारात्मकता के लिए योग” के अवसर पर इम्पेरेटिव योगा स्टूडियो द्वारा जापानी पार्क में एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया। सत्र में सूर्य नमस्कार, मंडला योग, योगासन एवं कार्डियो गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहा।
इम्पेरेटिव योगा स्टूडियो की संचालिका आरती शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि संगीत और नृत्य भी स्वास्थ्य एवं मानसिक प्रसन्नता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्टूडियो का पूरा समूह इसी समग्र जीवनशैली को अपनाता है, जिससे अनेक प्रतिभागियों ने अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव अनुभव किए हैं।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और आजीवन सकारात्मकता की कुंजी है। “योग अपनाएँ, सकारात्मकता बढ़ाएँ और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।”


