-जानें किन राशियों के जातकों के आने वाले हैं अच्छे दिन
पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 24 अप्रैल, 2026।
आने वाले दिनों भौतिक रूप से गर्मी का कहर देखने को मिलेगा, वहीं मई और जून माह में कई राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। सितारों की चाल और विषेश ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। यह दुर्लभ योग तब बनता है जब शुक्र और गुरू एक ही राशि में रहकर युति करते हैं। मई महीने में गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि में बनेगा और जून माह में कर्क राशि में भी यही राजयोग बनेगा। 14 मई से 1 जून तक गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि में बनेगा और 8 जून से 4 जुलाई तक यह योग कर्क राशि में बनेगा। 14 मई से ही सभी 12 राशियों पर गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव शुरू हो जायेंगे।
आप भी जानिये कौनसी राशियों के जातकों को मिलने जा रहा विशेष लाभ?
मिथुन राशिः गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। शुक्र और गुरू की युति से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। संचित पूंजी में बढ़ोतरी होगी। पैतृक करोबार में लाभ मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। गायन, लेखन और वादन आदि के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशिः गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों की किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। धन आदि से जुड़े उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।
तुला राशिः गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से तुला राशि के जातकों का कर्म भाव बलवान होगा। करियर के क्षेत्र में मनचाहे बदलाव देखने को मिलेंगे। बेराजगारों को नौकरी और मनचाहा तबादला मिल सकता है। भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनाने का समय है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशिः गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से मीन राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति प्राप्त होगी। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होने के योग हैं। सेहत में सुधार के योग हैं।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)


