पाप मोचनी एकादशी पर बन रहा ‘त्रिग्रही’ एवं ‘शुक्रादित्य योग’, जानें किसके लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे?

-15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य कर रहे राशि परिवर्तन

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 13 मार्च, 2026।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव आत्मविश्वास, रोजगार, मान-सम्मान, स्वास्थ्य, आत्मा एवं उच्च पद का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है। 15 मार्च को पाप मोचनी एकादशी है और इसी दिन सूर्य देव कुंभ राशि की अपनी यात्रा पूर्ण करके मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। सूर्य 15 मार्च को देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन करेंगे। जहां दैत्य गुरू शुक्र देव और शनि पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में इन ग्रहों की युति से ‘त्रिग्रही योग’ एवं ‘शुक्रादित्य योग’ का निर्माण होगा। 15 मार्च को ही पाप मोचनी एकादशी का दिन पड़ने से इस खगोलीय घटना को और ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आप भी जानिये कैसा रहेगा यह गोचर?
मेषः मेष राशि के जातकों के लिए तीनों ग्रहों की यह युति अचानक धनलाभ की स्थिति लेकर आ रही है। राशि की गोचर कुंडली के द्वादश भाव में सूर्य रहेंगे तो इसी भाव में शुक्र एवं शनि भी मौजूद हैं। गोचर काल के दौरान मेष राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रूके चले आ रहे काम पूरे होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए तीनों ग्रहों की युति लाभकारी रहेगी। सूर्य देव का गोचर राशि के 11 वें भाव में हो रहा है। इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। राशि के जातक अपने लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढेंगे और मित्रों एवे सहयोगियों से मनचाही सहायता प्राप्त होगी।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए तीनों ग्रहों की युति अलग अलग क्षेत्रों में लाभदायक सिद्ध होगी। सूर्य देव का गोचर 10 वें भाव में होगा। इसे कॅरियर से जुड़ा हुआ माना जाता है। कॅरियर बनाने और काम के क्षेत्र में यात्राओं का योग बन रहा है। इन यात्राओं से काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। अच्छी आमदनी के साथ अन्य कई प्रकार के लाभ होंगे। जातकों को अचानक धन की प्राप्ति होगी। प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। आय में बढ़ोतरी होगी, भविष्य के लिए धन की बचत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लव लाइफ में सफल रहेंगे।
कर्कः कर्क राशि वालों के लिए तीनों ग्रहों की युति व्यापार में नई साझेदारी के रास्ते खुलेंगे। इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। परिवारिक माहौल ठीक रहेगा, हालांकि कुछ छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटके आ रहे काम बनते नजर आयेंगे।
सिंहः सिंह राशि वाले जातकों के लिए तीनों ग्रहों की युति वरदान जैसी सिद्ध होगी। सूर्य का गोचर इस राशि के अष्टम भाव में हो रहा है। सूर्य के प्रभाव से धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि कहीं पैसा रूका हुआ है तो वह भी गोचरकाल के दौरान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील या प्ररियोजना प्राप्त हो सकती है। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए तीनों ग्रहों की यह युति अनुकूल रहेगी। गोचर काल के दौरान कई मामलों में राहत महसूस करेंगे। कुछ नये अनुभव प्राप्त होंगे। संपत्ति खरीदने या निवेश संबंधी मामलों में ब़ड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पुराने मतभेदों और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने का अवसर प्राप्त होगा। स्थिति को सकारात्मक महसूस करेंगे।
धनुः धनु राशि के जातकों के लिए तीनों ग्रहों की युति का गोचरकाल सकारात्मक अवसर लेकर आया है। गोचरकाल के दौरान व्यापार और कार्यक्षेत्र के मामले में लिये गये फैसले फायदेमंद साबित होंगे। बातचीत में संयम बनाये रखें और लव लाइफ के मामले में स्वयं पहल करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। रिश्तों के मामले में सावधानी बरतें। हालांकि पुराने सौदों के मामले में गोचरकाल के दौरान लाभ प्राप्त होगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)