सूर्य का मीन राशि में प्रवेशः चमकेगा इन 5 राशि वालों के भाग्य का सितारा

-15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे ग्रहों के राजा

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः
ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को कुंभ राशि की अपनी यात्रा पूर्ण करने के पश्चात मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य 15 मार्च 2026 की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि के स्वामी गुरु माने जाते हैं और यहां पहले से ही न्याय के देवता शनि मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी 12 राशियों पर होगा। परंतु कुछ राशियों के लिए यह गोचरकाल विशेष रूप से लाभ देने वाला रह सकता है। इन 5 राशियों के लिए यह समय ‘डायमंड टाइम’ से कम नहीं होगा और किस्मत के दरवाजे खुल जायेंगे।
आप भी जानिये सूर्य के मीन राशि में गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है?
मेषः
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर मिला-जुला लेकिन कई मामलों में लाभ देने वाला रह सकता है। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हागी, साथ ही कुछ पुराने अटके काम भी पूरे होने लगेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश से जुड़े कामों में भी फायदा मिल सकता है। इस समय आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। इस दौरान नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सीनियर्स का सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस समय अच्छे मौके मिल सकते हैं। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे।
कर्कः कर्क राशि के जाताकों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा। गोचरकाल के दौरान आपके कई काम जो लंबे समय से रुके हुए थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा और पढ़ाई में मन लग सकता है।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सूर्य का यह गोचर कई मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी क्रिएटिविटी में सुधार आयेगा और नए कामों में सफलता प्राप्त होगी। लोग शिक्षा, मीडिया, कला या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा मिल सकता है। लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिल सकता है और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धनुः धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का यह गोचर पारिवारिक जीवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा दिला सकता है। गोचरकाल के दौरान घर-परिवार से जुड़ी कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। जमीन या मकान से जुड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर का माहौल पहले से बेहतर रहेगा।
सभी के लिए उपायः सूर्य के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा। रविवार के दिन जरूरतमंद लोगों को गेहूं या गुड़ का दान करें।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)