-आईवीपी के अन्य प्रमुख 19 प्रस्तावों को 2026-27 के बजट में किया गया शामिल
नई दिल्लीः 13 फरवरी।
शुक्रवार को सदन की बैठक में पारित किये गये वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली नगर निगम के बजट में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के कई प्रमुख प्रस्तावों को शामिल किया गया है। आवीपी के नेता व वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल एवं हेमचंद गोयल ने बताया कि इन प्रस्तावों में निगम पार्षदों को मिलने वाले बठक भत्ते को 300 रूपये से बढ़ाकर 3000 रूपये किये जाने, निगम पार्षदों-पूर्व निगम पार्षदों एवं उनके आश्रितों को समारोहों के आयोजन हेतु एमसीडी के पार्क एवं समुदाय भवनों की निःशुल्क बुकिंग सुविधा एवं उनके लिए एमसीडी के अस्पतालों एवं आषधालयों में कैशलेस सुविधा प्रदान किये जाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
आईवीपी नेताओं ने आगे कहा कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ने अन्य प्रमुख 19 प्रस्ताव भी दिये थे, जिन्हें शुक्रवार को पारित किये गये बजट में शामिल किया गया है। जिनमें मुकेश गोयल के द्वारा दिये गये 09, हेमचंद गोयल के द्वारा 06, उषा शर्मा द्वारा 02 और राजेश कुमार लाड़ी व साहिब कुमार द्वारा दिये गये 01-01 प्रस्ताव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आईवीपी नेता केवल सियासी बातें नहीं करते हैं, बल्कि दिल्ली वालों की सुविधा से संबंधित जमीनी जरूरतों पर फोकस करते हैं।


