-डेम्स विभाग के तहत आते हैं ये कर्मचारी, हर तीन माह के बाद देनी होती है एक्सटेंशनः संदीप कपूर
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 11 सितंबर।
दिल्ली नगर निगम के 6446 पीस मील कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अगले तीन माह के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया है। पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने गुरूवार को बताया कि इन कर्मचारियों को हर तीन महीने के पश्चात एक्सटेंशन देनी होती है, जो कि 89 दिन के लिए दी जाती है। 11 सितंबर को इनकी सेवाओं से संबंधित एक्सटेंशन का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इनका रूका हुआ वेतन भी जारी कर दिया गया है।
संदीप कपूर ने आगे बताया कि एमसीडी के 12 में से 8 जोन में कुल 6446 पीस मील कर्मचारी करर्यरत हैं। इनकी सेवाओं को एक बार में एक दिन के ब्रेक के साथ 89 दिन के लिए विस्तार दिया जाता है। यह कर्मचारी सिविल लाइंस जोन, रोहिणी जोन, शाहदरा साउथ जोन, शाहदरा नॉर्थ जोन, केशव पुरम जोन, करोलबाग जोन, सिटी सदर-पहाडगंज जोन और नरेला जोन में तैनात हैं। इनका काम सफाई से संबंधित होता है और विभिन्न जोन में अलग अलग कामों के लिए इनकी नियुक्ति की गई है।