-प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली 30 अगस्त।
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, दुष्यंत गौतम एवं राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर एकत्र होकर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए, वाटर कैनन चार्ज का सामना करते हुए कांग्रेस मुख्यालय के पास पहुंच कर बिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रचार मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माता के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में विराट रोष प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का मंच संचालन सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने “गली गली में शोर है गांधी परिवार कांग्रेस की सम्पति का चोर है“, “राहुल गांधी होश में आओ माता बहनों का अपमान बंद करो“, “प्रधान मंत्री का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान“ के नारे भी लगाए। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीन खंडेलवाल एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित अनेक विधायक, निगम पार्षद एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स तोड़ते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का सा बल का प्रयोग किया, जिसकी वजह से दिल्ली बीजेपी के कई नेता चोटिल बताये जा रहे हैं।