BJP हरियाणा सह प्रभारी नागर की मुख्यमंत्री सैनी से ‘नायब’ मुलाकात

-प्रदेश के सियासी हालातों पर हुई चर्चा

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 4 जुलाई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को दिल्ली में हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर से मिलने पहुंचे। सुरेंद्र नागर ने अपने निवास पर पहुंचे नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधा घंटा तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के सियासी हालातों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी चर्चा की गई।