गुरचरण सिंह राजू कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

-प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी का फैसला

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 4 जुलाई, 2025।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की अनुशानसन समिति के चेयरमैन डॉ नरेंद्र नाथ ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है, पार्टी से बड़ा कोई नही, पार्टी से उपर कोई नही, हम सभी पार्टी के सिपाही है और पार्टी के नीति नियम और आदर्शों को पालन करना हमारा कर्तव्य है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नही करना, देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी की परम्परा है।
इस मौके पर डा0 नरेन्द्र नाथ के साथ पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज और अनुशासनात्मक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। डॉ नरेंद्र नाथ ने कहा कि कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू को जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। यह फैसला कमेटी सदस्य शोयब दानिश, वरयाम कौर, डा0 ओनिका मेहरोत्रा और अश्विनी धवन ने डा0 नरेन्द्र नाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के तहत पार्टी विरोधी गतिविधियां में शामिल होने के कारण सर्वसम्मति से लिया गया। अनिल भारद्वाज ने कहा कि कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां में शामिल होने के कारण अनुशासनात्मक कमेटी ने निष्कासित करने का निर्णय लिया।