चंद्रमा का वृषभ राशि में होगा प्रवेश… बढ़ेगी आमदनी, पूरी होगी मनोकामना

-26 मई से चमकेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 14 मई।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा सबसे तेज गति से अपनी चाल बदलते हैं। कभी नक्षत्र तो कभी राशि परिवर्तन करते हैं। 26 मई को चंद्र देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके स्वामी असुरों के गुरु शुक्र है। चंद्रमा के इस गोचर से सभी राशियों का जीवन प्रभावित होगा। किसी के लिए यह समय शुभ और किसी के लिए अशुभ साबित होगा।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को विशेष महत्व दिया गया है। कुंडली में इसकी स्थिति व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। चंद्र देव की कमजोर स्थिति जीवन में कई कठिनाइयां उत्पन्न कर सकती है। माता के साथ संबंध भी खराब कर सकती है। स्थिति मजबूत होने से रिश्तों में मधुरता आती है। व्यक्ति का मन शांत रहता है। धन-धान्य में वृद्धि होती है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।
आप भी जानें चंद्र देव के गोचर से किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ?
कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर शुभ रहेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। बीमारियों से छुटकारा प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह गोचर शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेमियों को भी इस दौरान लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का सपोर्ट मिलेगा। सेहत को भी इस दौरान लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। किस्मत का साथ मिलेगा।
मकरः मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला है। जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप इन्हें सही समय पर पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। जीवन में खुशहाली आएगी। सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन की प्राप्ति होगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)