IITF: व्यापार मेला 2024 का आकर्षण रहा झारखण्ड पवेलियन

-धूम धाम के साथ हुआ व्यापार मेले का समापन

एसएस ब्यूरा/ नई दिल्लीः 27 नवंबर।
देश में व्यापार प्रदर्शन का सबसे बड़े मेले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 का बुधवार को धूम धाम के साथ समापन हुआ। मेले में झारखंड मंडप आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले के आखिरी दिन झारखण्ड पवेलियन में लोगो की खासी भीड़ देखने को मिली।
समापन में लोगो ने पवेलियन में दिए जा रहे आकर्षक छूट पर खूब खरीदारी की। वहीँ झारखंड सूचना विभाग, झारखंड उद्योग विभाग, झारखण्ड टूरिस्म, झारखण्ड सूचना एवं टेक्नोलॉजी, रांची स्मार्ट सिटी, झारखंड वन एवं जलवायु परिवर्तन, झारखंड माइंस एंड जियोलॉजी विभाग, मुख्यमंत्री लघु उद्योग विभाग, माटीकला बोर्ड, आदि के स्टाल पर विशेष जानकारी ली।
समापन के अवसर पर झारखंड पवेलियन में सभी भागीदारों को, भागीदारी के लिए उत्कृष्ट प्रशस्तिपत्र और सभी को प्रशस्तिपत्र दिया गया। जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को प्रथम स्थान, डिपार्टमेंट ऑफ माइंस एंड जियोलॉजी को द्वितीय स्थान और डिपार्टमेंट ऑफ फिशरी को तृतीय स्थान दिया गया। साथ ही सभी अन्य सहभागियों को प्रस्तिपत्र से प्रोत्साहित किया गया।