कमल गौड़ ने AAP छोड़कर CONGRESS में की घर वापसी… प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पटका पहनाकर किया स्वागत

-करावल नगर सीट से आप के टिकट पर लड़ा था एमसीडी चुनाव

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 6 दिसम्बर, 2023।
आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ चुके कमल गौड़ ने बुधवार को कांग्रेस में घर वापसी की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दें कि कमल गौड़ ने जनवरी 2022 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। पूर्व में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कमल गौड़ विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी निभा चुके है।
कमल गौड़ के साथ कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और नीति में विश्वास रखते हुए कांग्रेस का हाथ थामा है और जो भी जिम्मेदारी संगठन में दी जाऐगी, उसे कर्मठता, निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की सोच लेकर हम कांग्रेस में बिना शर्त आए हैं। कमल गौड़ ने स्वीकार किया कि ‘‘मैं भटक कर आम आदमी पार्टी का दामन थामकर भारी राजनीतिक चूक कर बैठा था परंतु अब मैं सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ घर वापसी कर कांग्रेस में आ गया हूॅ।’’ इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।