पूर्व महापौर जेपी ने ने चलाया डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया जागरूकता अभियान

– सदर बजार क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 25 अप्रैल, 2022
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश (जेपी) ने सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु सदर बजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को चुनौतीः पार्टी के लिए घातक साबित हुआ निगम का विभाजन… आलाकमान ने नहीं मानी थी विभाजन के समय अपने पार्षदांं की बात!

जय प्रकाश ने आगे बताया कि निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घर की छत और आस-पास कबाड़ जैसे टूटे गमले, कप, बर्तन, टायर आदि खुले में ना छोड़े जिसमें पानी जमा हो सकता हो। क्योकि डेंगू एवं चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर जमा पानी में ही पनपता है।