-27 अप्रैल से 23 मई तक रहेगी गुरू और शुक्र की युति
-12 वर्ष बाद मीन राशि में एक साथ आ रहे शुक्र व गुरू
पूनम सिंह/ नई दिल्ली, 21 अप्रैल, 2022
सुख-समृद्धि व धन के दाता शुक्र कुछ राशियों पर छप्पर फाड़के धन वर्षा करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह 27 अप्रैल, 2022 को बृहस्पति के साथ युति करने जा रहे हैं। ऐसा सुखद संयोग 12 वर्ष बाद बन रहा है। क्योंकि मीन राशि में गुरू और शुक्र ठीक 12 वर्ष बाद एक साथ आते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और गुरु ग्रह को बहुत अहम माना गया है क्योंकि शुक्र धन के दाता है तो गुरु भाग्य वृद्धि कराने वाले ग्रह हैं। ये दोनों शुभ ग्रह अब युति करने जा रहे हैं। जिस समय शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे उस समय गजकेसरी योग बन रहा होगा। यह योग अपने आप में अनूठा और चुनिंदा राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायक होता है। शुक्र देव को असुरों का गुरू कहा जाता है जबकि बृहस्पिति देवताओं के गुरू हैं। इस तरह से दोनों आपस में विरोधी ग्रह भी हैं। लेकिन मीन राशि शुक्र की उच्च की राशि होती है अतः दोनों यहां रहते हुए शुभ परिणाम ही देंगे। शुक्र देव और देव गुरू बृहस्पति की यह युति 23 मई 2022 तक रहेगी। ऐसे में दोनों ग्रहों का यह गोचर काल कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत ज्यादा शुभ फलदायक रहेगा।
आप भी जानें कि कौनसी राशियों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
मेषः गुरू और शुक्र की यह युति आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस समय नया कार्य करना शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
वृषः वृष राशि वालों के लिए शुक्र-गुरु की युति आय में बढ़ोतरी कराएगी। बढ़ी हुई आय आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी। कर्जों से मुक्ति दिलाएगी। करियर में सफलता मिलेगी। लग्जरी जीवन का आनंद लेंगे। लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूर्ण होगी। गिड़े हुए काम बनते नजर आयेंगे। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
यह भी पढ़ेंः भ्रष्टाचारी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई में भी पिछड़ी BJP… 24 घंटों के बाद भी जारी नहीं हुआ अधिकारिक बयान
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरू और शुक्र की यह युति करियर में तरक्की दिलाएगी। नई जॉब मिल सकती है। प्रमोशन व इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। बॉस की तारीफ सुनने को मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कर्कः कर्क राशि वालों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह की यह युति विदेश यात्रा का मौका दे सकती है। विदेश से धन लाभ भी हो सकता है। आय बढ़ने के प्रबल संयोग हैं। जो लोग परीक्षा-इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ेंः निगम चलाने के लिए कमेटी मेंबर्स की तलाश शुरू… अनुभवी लोगों को सोंपी जायेगी कमान!
वृश्चिकः गुरू और शुक्र की यह युति आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में कार्यभार में वृ़द्धि हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ रहेगा। इस समय नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नए कार्य से लाभ होने की पूरी उम्मीद है। मां लक्ष्मी की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः दलबदलू पार्षदों की बढ़ी मुश्किलें… चुनाव के लिए करना होगा लंबा इंतजार… अब टिकट मिलना भी पक्का नहीं!
कुंभः गुरू और शुक्र ग्रह की सुखद युति से नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल संयोग हैं। परिवार या रिश्तेदारों में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
मीनः शुक्र और गुरू की युति से घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)