-सांसद डॉ हर्षवर्धन, महापौर राजा इकबाल सिंह, पूर्व महापौर जय प्रकाश ने किया सम्मानित
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 14 अप्रैल, 2022
बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने 185 कर्मचारियों व 40 स्वयंसेवी संगठनों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह और पूर्व महापौर जय प्रकाश, निगम आयुक्त संजय गोयल और वरिष्ठ निगम अधिकारियों के साथ गणमान्य लोग शामिल हुए। डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित समारोह में रोहिणी जोन के एएमआई मोहनदास, एएमओ सुरेंद्र सैनी, पीएचआई महेश शर्मा, एपीएचआई कुलदीप शर्मा और डीबीसी कर्मचारी रमेश को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ेंः 6 राशि वालों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने आये ग्रहों के राजा… जानें, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भीमराव रामजी अम्बेडकर को बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है, वह एक महान भारतीय न्यायविद्, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे, जिन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और समाज के वंचित वर्ग के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं।
यह भी पढ़ेंः इस सप्ताह तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन… बदलेगा सूर्य, चंद्र और गुरू का गोचर
महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत के महान सपूतों में से एक थे जिन्होंने भारत के संविधान को स्वरूप देने के साथ-साथ समाज के गरीब तथा दलित वर्ग के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। वे समाज के वंचित वर्ग के आत्म सम्मान तथा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक बन गये। वे विद्वान होने के साथ ही कुशग्र बुद्धि एवं दूरदृश्टि रखने वाले महान व्यक्तित्व थे। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य एवं अमिट है। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में भारत के पहले कानून मंत्री थे।