1 मार्च से शुरू हुए इन राशियों के अच्छे दिन… दौलत-शोहरत लेकर आया मार्च का महीना

-मंगल चार राशि वालों का करेंगे अगले 39 दिन कल्याण

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
मार्च का महीना महा शिवरात्रि के पर्व के साथ शुरू हो चुका है और इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस समय मकर राशि में विशेष संयोग बना है। मंगल, शुक्र, शनि, बुध और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की युति को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। लेकिन ज्योतिषीय गणना के मुताबिक ग्रहों की यह युति और चाल कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद लाभदायक साबित होने जा रही है। आपको बताते हैं कि मार्च महीने में किन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है।
मिथुन: इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्थान परिवर्तन या कार्य परिवर्तन की भी संभावना है।
कर्क: इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है।
मीन: इस दौरान सिंह राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
मंगल का मकर राशि में प्रवेश… मिथुन व बृश्चिक के साथ इन दो राशि वालों के लिए जश्न का समय
मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ने हाल ही में मकर राशि में प्रवेश किया है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह 12 राशियों में से मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच की राशि है। मंगल मकर राशि में 7 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। अतः मिथुन और बृश्चिक राशियों के साथ ही नीचे दी गई दो राशियों के जातकों के लिए अगले 39 दिन का समय अच्छा रहेगा।
सिंह: इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। लेन-देन से लाभ होगा।
कन्या: इस दौरान आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।