ग्रहों के राजा करेंगे कुंभ में प्रवेश… इन 5 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

-13 फरवरी को सूर्य देव करेंगे शनि की राशि कुंभ में प्रवेश

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ग्रहों के राजा सूर्य देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह 13 फरवरी को अपनी मकर राशि की यात्रा पूर्ण करके कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इनके शुभ-अशुभ प्रभाव से किसी की किस्मत चमक जाती है तो किसी के जीवन में परेशानियां आ जाती हैं। बता दें कि कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं और 9 फरवरी को अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य का यह गोचर वर्ष में बारह बार होता है। विभिन्न राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। हम यहां उन राशियों की चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें सूर्य के इस गोचर से लाभ होने वाला है। आप भी जानें कि इनमें आपकी राशि शामिल है अथवा नहीं।
मेषः मेष राशि वालों को कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। कोई महत्‍वपूर्ण डील हो सकती है। निवेश के लिए अच्‍छा समय है। राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। धन के भंडार में वृद्धि होगी। जातक जॉब में हो या बिजनेस में हों, तरक्‍की जरूर होगी।
मिथुनः मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों के धन और संपत्ति में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। हर तरफ बात बनती नजर आएगी। तरक्‍की और मान-सम्‍मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्कः कर्क राशि के जातकों को व्यापार और राजनीति में जबरदस्‍त सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। यह समय उन्‍हें खूब धन लाभ भी कराएगा। विवाह योग्य जातकों को खुशखबरी मिल सकती हैं।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। विदेश से भी पैसा मिलेगा। प्रमोशन मिलने के योग हैं। नए ऑफर मिलेंगे जो बेहद फायदेमंद साबित होंगे। नया काम शुरू करने के लिहाज से भी अच्छे दिन रहेंगे। जहां पैसा लगाएंगे, फल मिलेगा। जो चीजें खरीदने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, वे खरीद पाएंगे।
कुंभः कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार और समाज में आपकी छवि निखरेगी। आय के नए स्त्रोत बढ़ेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विदेश में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।