-मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट किया जारी
एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से पहले ही यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते ठंड का असर जारी रहेगा और इसके फरवरी महीने के अंत तक बरकरार रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार सुबह से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग ने दिया BJP को गच्चा… कोर्ट जा सकता है रोटेशन का मामला!
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते गुरूवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली के साथ सटे राज्यों में भी मौसम करवट लेगा, जिससे लगातार दो दिन (बृहस्पतिवार और शुक्रवार) को बारिश होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ेंः तीनों मेयर सहित स्थायी समिति अध्यक्षों व नेता सदन की सीटों के बदले समीकरण
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार बृहस्पतिवार को मध्यम स्तर की बारिश तो शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ेंः डॉक्टर ने मरीज के पेट में छोड़ी ड्रैसिंग… गिरिधर लाल हॉस्पिटल का कारनामा
इस बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा हो सकता है। दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, हापुड़, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हापुड़ आदि इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आने से अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद ठंड में कमी आएगी और तेज धूप राहत देगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 53 प्रतिशत रहा। मंगलवार सुबह के वक्त दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मध्यम से उच्च स्तर की श्रेणी का कोहरा दर्ज किया गया।