मकर संक्रांति से सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत

-इन 5 राशियों के जातकों को होगा महालाभ

ज्योतिषी शिवम गोयल

शिवम गोयल/ श्रीगंगा नगर (राजस्थान)
नव वर्ष कई राशियों के जातकों के लिए बेहतर मौके लेकर आया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व है और इस पर्व से पहले ही कई राशियों के जातकों की किस्मत सूर्य की तरह चमकने वाली है। बता दें कि इस समय सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व होता है।

यह भी पढ़ेंः सात चरणों में होंगे पांचों राज्यों के चुनाव… 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान…10 मार्च को आएंगे नतीजे

मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। साल 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को है। मकर संक्रांति का पर्व देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति से पहले ही कुछ राशियों की किस्मत चमक उठी है। सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान कई राशियों के जातकों को उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा।
आप भी जानिये कि कौनसी राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी
मेषः सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान आपकी राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के गोचर काल में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में आप को झटका… मेयर पद पर भाजपा ने बाजी मारी… 1 आप पार्षद ने की क्रॉस वोटिंग

मिथुनः सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लेन-देने से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः करोलबाग में 27 करोड़ की हेराफेरी… उपराज्यपाल संदेह के घेरे में!

कर्कः सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। खूब मान-सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगम फटेहालः फिर भी पार्षदों को मिलेगा 2 करोड़ का फंड!

सिंहः सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान धार्मिक यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लेन- देने से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः ‘आरबीआईपीएमटी अस्पताल की ज़मीन क़ब्ज़ाना चाहती है आप’

वृश्चिकः सूर्य के इस गोचरकाल के दौरान विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। मानसिक तनाव कम होगा। स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)