नगर निगम चुनावः आप रही सबसे बड़ी पार्टी… कांग्रेस के हाथ सत्ता की चाबी… बीजेपी को बड़ा झटका

-सभी नतीजे घोषित, आप को 14, भाजपा को 12, कांग्रेस को 8 एसएडी को मिली 1 सीट
-भाजपा को लगा बड़ा झटकाः बीजेपी के मेयर सहित 3 पूर्व मेयर चुनाव हारे

शक्ति सिंह/ चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम बड़े ही चौंकाने वाले आये हैं। 35 सीटों वाले नगर निगम में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन नगर निगम की सत्ता की चाबी तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस के हाथ में चली गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रही, लेकिन सत्ता में आने के लिए बीजेपी और आप दोनों ही दलों को कांग्रेस के पार्षदों को जरूरत पड़ेगी। चुनाव के नतीजे आते ही बीजेपी के हाथ से सत्ता निकल गई है।

यह भी पढ़ेंः सनी लियोनी का ‘मधुबन’ गाना तीन दिन के अंदर हटाएगी सारेगामा

35 सीटों वाले निगम में इस बार पहली बार चुनाव लड़ी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप को 14 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर रही है और उसे 12 सीटें हासिल हुई है। कांग्रेस 8 सीटें जीतकर निगम में तीसरे स्थान पर रही। वहीं शिरोमणि अकाली दल को चंडीगढ़ के लोगों ने नकार दिया है और उसे महज 1 सीट पर जीत हासिल हो पाई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस जिस भी दल के साथ चली जायेगी, निगम में उसी की सरकार बन जायेगी।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के मामले में दिल्ली टॉप पर… ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 142 मामले… देश भर में ’ओमिक्रॉन’ 598 मरीज

भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। बीजेपी के तीन पूर्व मेयर भी चुनाव हार गये हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हार गये हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में ही बीजेपी प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं। चंडीगढ़ निगम चुनाव में सबसे ज्यादा खराब हालत शिरोमणि अकाली दल की रही है। उसके हाथ केवल 1 सीट आई है। एएसएडी के हरदीप सिंह ने वार्ड संख्या 30 से चुनाव जीता है।

यह भी पढ़ेंः चंद्र, बुध और शुक्र का गोचर… जानिये, आपके लिए आया है क्या लेकर?

वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेमलता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से मात दी है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया है। वार्ड संख्या 19 से आप की नेहा ने 804 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी विजेता रही हैं। सुमन केवल 12 वोट से जीती हैं। उन्हें कुल 3165 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय परमजीत कौर को 3153 वोट मिले। वार्ड नंबर 32 से भाजपा के जसमनप्रीत सिंह बब्बर जीते हैं।

यह भी पढ़ेंः 40 हजार के साथ रंगे हाथ धरा गया एमसीडी का पीएचआई… एसीबी ने की कार्रवाई

वार्ड नंबर 26 से पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी चुनाव हार गए। उन्हें आप के उम्मीदवार कुलदीप ढलोर ने शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा नेता महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से ही चुनाव जीत सके हैं।
दूसरे राज्यों के नेता भी नहीं आये बीजेपी के काम
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सभी दलों ने अपने दूसरे राज्यों के नेताओं को भी लगाया था। बीजेपी की ओर से दिल्ली से भी कई नेता चुनाव प्रबंधन के लिए चंडीगढ़ भेजे गये थे। लेकिन बीजेपी के काम यह नेता भी नहीं आये और पार्टी के हाथों से चंडीगढ़ नगर निगम की सत्ता चली गई है। चुनाव नतीजों के त्रिशंकु आने की वजह से किसी भी दल के हाथ में अपने दम पर सत्ता में काबिज कोने की शक्ति नहीं रही है।
वार्ड अनुसार विजेताओं की सूची
वार्ड नं. 1- जसविंदर कौर आप
वार्ड नं. 2 – महेश इंद्र सिद्धू, भाजपा
वार्ड नं. 3 – दलीप शर्मा, भाजपा
वार्ड नं. 4 – सुमन देवी, आप
वार्ड नं. 5 – दर्शना, कांग्रेस
वार्ड नं. 6 – सरबजीत कौर, भाजपा
वार्ड नं. 7 – मनु, भाजपा
वार्ड नं. 8 – हरजीत सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 9 – बिमला दुबे भाजपा
वार्ड नं. 10 – हरप्रीत कौर बबला कांग्रेस
वार्ड नं. 11 – अनूप गुप्ता, भाजपा
वार्ड नं. 12 – सौरभ जोशी, भाजपा
वार्ड नं. 13 – सचिन गालव – कांग्रेस
वार्ड नं. 14 – कुलजीत सिंह संधू, भाजपा
वार्ड नं. 15 – रामचंद्र, आप
वार्ड नं. 16 – पूनम, आप
वार्ड नं. 17 – दमनप्रीत सिंह, आप
वार्ड नं. 18 – तरुणा मेहता, आप
वार्ड नं. 19 – नेहा, आप
वार्ड नं. 20 – गुरचरण सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 21 – जसबीर सिंह, आप
वार्ड नं. 22 – अंजू कटियाल, आप
वार्ड नं. 23 – प्रेमलता, आप
वार्ड नं. 24 – जसबीर सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 25 – योगेश ढींगरा, आप
वार्ड नं. 26 – कुलदीप कुमार, आप
वार्ड नं. 27 – गुरबख्श सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 28 – निर्मला देवी, कांग्रेस
वार्ड नं. 29 – मुन्नवर राणा, आप
वार्ड नं. 30 – हरदीप सिंह, शिरोमणि अकाली दल
वार्ड नं. 31 – लखवीर सिंह बिल्लू, आप
वार्ड नं. 32 – जसमनप्रीत सिंह बब्बर, भाजपा
वार्ड नं. 33 कंवरप्रीत सिंह – भाजपा
वार्ड नं. 34 – गुरप्रीत सिंह, कांग्रेस
वार्ड नं. 35 – रविंद्र कुमार शर्मा, भाजपा