-मिथुन राशि वाले निभायेंगे सच्ची दोस्ती और धनु वालों को करना होगा योजनाओं पर विचार
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ग्रहों के राजकुमार बुध ने देव मंगल की राशि अर्थात वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध ग्रह ने 10 दिसंबर 2021 को सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर धनु राशि में गोचर किया है। यहां वह 29 दिसंबर 2021 तक रहेंगे। इससे पहले बुध विपरीत राशि में होने की वजह से ज्यादा शुभ फलदायक साबित नहीं हो रहे थे। धनु राशि गुरुदेव वृहस्पति की राशि है फिर भी यह बुध की मित्रवत राशि नहीं है।
यह भी पढ़ेंः दैत्य गुरू शुक्र ने बदली चाल… इन 6 राशि वालों को करेगा मालामाल
बुध के इस गोचर का आपकी राशि पर कुछ इस तरह से असर रहेगाः-
मेषः आपके लिए भाग दौड़ का समय है, अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परंतु इस मेहनत का फल आपको अच्छा ही मिलेगा। आपके द्वारा किया गया परिश्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। कुछ नया करने और पाने के लिए परिश्रम तो आवश्यक है और बुध ग्रह का धनु में प्रवेश आपको शुभ फल देने वाला है। बैंक से लोन ले सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ेंः दिल्लीः कांग्रेस को एक और झटका… सांगवान ने बदला पाला
वृषः आपके लिए बुध का गोचर कुछ खट्टा-मीठा रहेगा। शुरुआत में चिंता, तनाव, क्रोध, गुस्सा, चिढ़ इत्यादि हो सकती है। भविष्य को लेकर डर या परेशान हो सकते है। अंत में सब अच्छा होगा, इसलिए चिंता मुक्त होते हुए अपने काम को करते रहिए। परिश्रम का फल मिलेगा। यदि घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो सब ठीक हो जाएगा।
यह भी पढ़ेंः 8 जनवरी से शुरू होगा ‘नक्षत्र’ और विश्व पुस्तक मेला
मिथुनः बिजनेस पार्टनर और लाइफ पार्टनर के लिए समर्पण का भाव बढ़ेगा। डिसीजन मेकिंग पॉवर मजबूत होगी, निर्णय लेने की क्षमताएं विकसित होंगी और लिए गए निर्णय पर आगे बढ़ेंगे। याद रखने की क्षमता बढ़ेगी। इस समय किए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है तो उसे 10 दिसंबर से 29 दिसंबर के मध्य में पूरे कर लें। इनमें सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा समय है, कहीं बात बन सकती है।
यह भी पढ़ेंः ’बैंकों के डिपोजिटर्स की अनदेखी न करे सरकार’
कर्कः आपके स्थानांतरण का योग बन रहा है। भाग दौड़ का समय है। व्यस्तता बढ़ेगी, यात्रा करनी पड़ सकती है। परंतु यह यात्रा जिस प्रयोजन से की जा रही है, उसमें सफलता मिलेगी। खर्चों पर संयम रखें। बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। यदि जरूरी न हो तो शेयर मार्केट, उधारी इत्यादि में धन को न लगाएं। आय बढ़ेगी परंतु खर्च बढ़ेगा।
सिंहः आपके लिए बुध देव आय में वृद्धि लेकर आ रहे हैं। बुद्धि में प्रखरता देखने को मिल सकती है। कलाक्षेत्र से जुड़े लोग इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आध्यात्मिक विषयों में मन लगेगा। जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और उस पर चल भी पाएंगे। नौकरीपेशा और विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। इस राशि के लिए बुध देव का गोचर सबसे अच्छा साबित होने वाला है। मेहनत रंग लाएगी।
यह भी पढ़ेंः EDMC राठी मिल मामलाः जैन धर्मशाला को निगम ने फिर किया सील
कन्याः आपके लिए बुध कन्या राशि के स्वामी है इसलिए यह राशि परिवर्तन इस राशि के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। इस समय का लाभ उठाएं। परिश्रम करें फल मिलेगा। नौकरी मिलने के योग हैं, प्रमोशन हो सकता है। सैलरी के इंक्रीमेंट का समय है। स्थानांतरण का समय है, उन्नति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी होगी। व्यवसाय में प्रतिष्ठा मिलेगी।
तुलाः आपके लिए भागदौड़ और व्यस्तता का समय है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। काम का प्रेशर और जिम्मेदारी आपको परेशान कर सकता है। यह परिश्रम आपको लाभ भी देगा। आपको उपलब्धि मिलेगी। शत्रु इस दौरान आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। आलस्य आपके बने हुए कार्य को बिगाड़ सकता है इसलिए कठोर मेहनत को महत्व देना होगा।
वृश्चिकः आपकी राशि से ही निकलकर बुध देव धनु राशि में गये हैं। यह समय आपके लिए अच्छा-बुरा दोनों प्रकार का हो सकता है। यदि आय में वृद्धि करना चाहते हैं, कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक रूप से यह समय बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। शत्रुओं से बचकर रहना होगा। विवादों में फंसने से बचें।
धनुः बुध देव आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। नौकरी लगने के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। लाभ के दृष्टिकोण से आर्थिक लाभ के साथ-साथ, कंपटीशन में तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। परिवार में अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकरः आपके लिए शुरुआत में तो काम को लेकर प्रेशर, दवाब, भागदौड़ है परंतु अंत में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है परंतु इस पर सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। अनावश्यक चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें। मन लगाकर अपने कार्यों में जुटे रहें।
कुंभः आपके लिए किसी भी क्षेत्र में लाभ का समय है, चाहे वह स्वास्थ्य को लेकर हो अथवा आय को लेकर हो। भविष्य को लेकर चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में मेडिटेशन आपके लिए एक अच्छी दवा साबित हो सकती है। मन लगाकर काम करें तो कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
मीनः आपके लिए मनचाही नौकरी लगने के योग हैं। प्रमोशन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। व्यावसायिक लोगों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा है। विद्यार्थियों द्वारा किया गया परिश्रम रंग लाएगा। भाग्य और परिश्रम दोनों मिलकर आपको उन्नति की ओर ले जाएंगे।