RG7

दैत्य गुरू शुक्र ने बदली चाल… इन 6 राशि वालों को करेगा मालामाल

-होगी पैसों की बरसात, माता लक्ष्मी की रहेगी कृपा

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
दैत्यों के गुरू कहे जाने वाले शुक्र ग्रह ने अपनी चाल बदल ली है। ये वो ग्रह है जो आपको भौतिक सुख सविधाएं देता है। जन्म कुंडली में शुक्र के प्रभाव से ऐश्वर्य प्राप्त होता है। शुक्र के प्रभाव वाले लोग पेंटिंग, डांस, आर्ट, थियेटर व सिनेमा जैसे क्रिएटिव सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन अगर इसका अशुभ असर हो तो यौन-जनित रोग और परिवार में बिखराब की स्थिति पैदा होती है। वैवाहिक जीवन भी काफी हद तक प्रभावित होता है। बता दें कि शुक्र ने 8 दिसंबर को मकर राशि में गोचर किया है। इस राशि में शुक्र 30 दिसंबर तक रहेंगे। फिलहाल शुक्र मकर राशि में शनि के साथ युति कर रहे हैं।
इनमें से छह राशि वालों को होगा लाभ
मेषः शरीर में पीड़ा और मानसिक तनाव बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में बाधाएं आएंगी। स्त्रियों से अपमान झेलना पड़ सकता है। विरोधी बढ़ेंगे। समाज व परिवार से विरोध झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंः 8 जनवरी से शुरू होगा ‘नक्षत्र’ और विश्व पुस्तक मेला

वृषभः संपत्ति का लाभ होगा। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। कार्यों में सरकारी मदद मिलेगी। साथियों व परिवार की ओर से प्यार मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः DU कर रहा खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़…कुरूक्षेत्र और एलपीयू में प्रतियोगिताएं शुरू, नहीं शामिल हो पा रहे दिल्ली के खिलाड़ी

मिथुनः परिवार से पैसा और सुख दोनों प्राप्त होंगे। किसी स्त्रोत से अचानक धन की प्राप्ति होगी। चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ेंः ’बैंकों के डिपोजिटर्स की अनदेखी न करे सरकार’

कर्कः जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। उनके अस्वस्थ रहने की संभावना रहेगी। आपको गुप्त रोगों से कष्ट हो सकता है। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती हैं।
सिंहः विरोधियों से समझौता करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जीवनसाथी मुंह फेर सकता है। पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती है।
तुलाः योजनाएं व कामनाएं पूरी होंगी। गाड़ी खरीद सकते हैं। धन और मन में ताकत आएगी। सभी कार्य बनते नजर आयेंगे। साथी-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिकः मित्र की संख्या बढ़ने से शुत्र परास्त होंगे। आपको धन लाभ होगा। जूनियर साथियों से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सहयोग की भावना रहेगी।
धनुः विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। संतान प्राप्ति के लिए उपयुक्त समय है। विरोधियों से विवाद निपट जायेंगे। सरकारी अधिकारियों से मदद प्राप्त होगी।
मकरः शत्रुओं का नाश होगा लेकिन आप अनैतिक रास्ते पर जा सकते हैं। सुखों की प्राप्ति होगी। तरल पदार्थ, सैलून, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी पॉर्लर, गारमेंट का काम करने वालों का लाभ बढ़ेगा।
कुंभः नए मित्र बनेंगे। किसी से उपहार की प्राप्ति होगी। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा समाज में अपमान झेलना पड़ सकता है। संभलकर व्यवहार करें।
मीनः समाज में रुतबा बढ़ेगा। कार्य-व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दापत्य सुखों में वृद्धि होगी। आपका करियर मजबूत होगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)