शंटी को ले भड़के पूर्व उप महापौर संजय गोयल

-पूर्वी दिल्ली निगम को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर आक्रोश

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
पदमश्री जितेंद्र सिंह शंटी को पूर्वी दिल्ली नगर निगम का ब्रांड एंबेस्डर बनाने पर भाजपा पार्षदों की नाराजगी कम होती नहीं दिखाई दे रही है। निगम की स्वास्थ्य समिति की बैठक में पूर्व उपमहापौर संजय गोयल ने उन पर खुलकर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति निगम की भूमि पर कब्जा कर किराया ले रहा हो वह हमारा ब्रांड एंबेसडर नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगमः रेजीडेंट डॉक्टर्स में फूट… एक गुट हड़ताल पर अड़ा… बाधित रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

समिति अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने उन्हें कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। समिति की बैठक में श्री गोयल ने कहा कि वह खुलकर कह रहे हैं जितेंद्र सिंह शंटी निगम की जमीन पर किराया ले रहे हैं। वह अब हमें गुमराह नहीं कर सकते हैं इसलिए मामले में तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल पहले ही शंटी को हटाने के लिए आयुक्त को पत्र लिख चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः पिटते-पिटते बचे बीजेपी नेता… झुग्गी सम्मान यात्रा के साइड इफेक्ट्स!

वहीं स्वामी दयानंद अस्पताल में एक पार्षद के साथ वहां के डॉक्टरों द्वारा किए दुर्व्यवहार का मामला कंचन महेश्वरी ने उठाया व कहा इस मामले में जांच होनी चाहिए समिति अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि इस तरह की शिकायतें मुझे भी मिली हैं इस मामले में आगे कोई ऐसी घटना हुई तो वह बर्दाश्त नहीं होगी बैठक में राजीव कुमार, अजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे।