-अवैध होर्डिंग हटाने पर मुर्गा बनाकर पीटा
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को उस समय लेने के देने पड़ गए जब वह ओखला क्षेत्र में अवैध रूप से लगे होर्डिंग को उतार रहे थे। इस दौरान निगम कर्मी कांग्रेस के पूर्व विधायक का कोपभाजन बन गये। ओखला से कांग्रेस विधायक रहे आसिफ मोहम्मद खान का वायरल हुआ एक वीडियो आज सुर्खियों में छाया रहा।
यह भी पढ़ेंः सवालों से लगता है डर… बिना जवाब दिये निकल गये कमिश्नर!
इस वीडियो में पूर्व विधायक अपने होर्डिंग हटाने पर निगम के कर्मियों को खुलेआम मुर्गा बनाकर पीटते नजर आ रहे हैं। वहीं वह कर्मचारी बड़े ही अहसाय से नजर आ रहे हैं। श्री खान का यह क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आता है, जहां तक इस तरह के होर्डिंग का सवाल होता है तो यह सब अवैध रूप से लगे होते हैं। इस मामले में हालांकि सभी नेता अपने होर्डिंग लगाने में एक होते हैं।
यह भी पढ़ेंः 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण… जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर?
जहां तक नियमों की बात है तो निगम का यह कानूनी दायित्व है कि वह इस तरह के अवैध होर्डिंग को हटाए, इतना ही नहीं वह अवैध होर्डिंग जिसका लगा हो उस पर जुर्माना-पेनल्टी लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करा सकती है। लेकिन आमतौर पर इन हार्डिंग में सिर्फ हटाकर निगम अपनी ड्यूटी पूरी कर लेता है।
यह भी पढ़ेंः भाजपा की नॉर्थ एमसीडी की जनता को मार… वर्ष 2022-2023 का बजट घटा और टैक्स बढ़े
दक्षिणी निगम में हालांकि भाजपा का शासन है लेकिन आसिफ मोहम्मद खान निगम कर्मियों को पीटते हुए यह कह रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी के नेता के कहने पर चुनकर कांग्रेसी नेताओं के होर्डिंग्स उतार रहे हैं। इस विषय में दक्षिण निगम के अधिकारी अपने कर्मियों के साथ मारपीट की घटना की जानकारी अभी मिलने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन कहते हैं यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर मामला है। इसकी जानकारी ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।