पूर्व महापौर के नेतृत्व में नई आबकारी नीति का विरोध

-दिल्ली में नये ठेके खोले जाने पर जताया विरोध

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में जगह जगह शराब के नये ठेके खोले जाने पर पूर्व महापौर जय प्रकाश के नेतृत्व में विरोध जताया गया। पूर्व महापौर के नेतृत्व में शराब के ठेकों के खिलाफ मंगलवार को आनंद पर्वत इलाके में धरना दिया और विरोध मार्च निकाला गया।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में 15 दिन बढ़ा रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ़ अभियान

पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान भी चलाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत रोष है। क्योंकि जहां सरकार को स्कूल-कॉलेजों और हॉस्पिटल-सड़कों का निर्माण कर विकास कार्य करने थे वो विकास कार्य तो कर नही पाई। लेकिन विनाशकारी कार्यो में व्यस्त है, जिसका अब लगातार विरोध किया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः वृश्चिक राशि में ग्रहों के राजा… तुला व धनु के साथ इन राशि वाले रहें सावधान!

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को शराबियों का शहर बनाना चाहते हैं। एक ओर दिल्ली वाले प्रदूषण की मार झेल रहे है, दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर मुख्यमंत्री केवल विज्ञापनों के जरिये अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। नगर निगमों के हक का जो पैसा नगर निगमों को मिलना चाहिये था, वह भी समय से नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों में केजरीवाल सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।