आरजी रेजिडेंसी में माता की चौकी का आयोजन

-कात्यायनी देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर किया गया आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नोएडा
नोएडा के आरजी रेजीडेंसी सेक्टर-120 में माता कात्यायनी देवी की प्रतिमा की स्थापना एवं मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूरा होने पर यहां के निवासियों द्वारा माता की चौकी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां के निवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी माता के श्रदालुआं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ेंः पीने वालों को होगी मुश्किल… दिल्ली में 17 नवंबर से नहीं खुलेंगी नई शराब की दुकानें!

आयोजन की शुरुआत माता कात्यायनी देवी की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलन से हुआ। माता का जागरण सुनकर सभी निवासीगण पूरे भक्ति में लीन नजर आए। सभी ने माता रानी के सामने जमकर भजन कीर्तन और नृत्य करके माता रानी का आर्शीवाद ग्रहण किया। आखिर में माता कात्यायनी देवी की आरती के साथ नौ कन्याओं को भोज करवाया गया। इसके बाद सभी निवासियों को प्रसाद एवं भंडारा वितरण किया गया।

यह भी पढ़ेंः तीन ग्रहों की बदल रही स्थिति… जानें 12 राशियों की क्या रहेगी परिस्थिति?

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप जायसवाल, मुकेश शर्मा, वेद अरोड़ा, बिंदलेश, रमेश ढींगरा, एमएल झा, बीएल शर्मा, रागिनी रस्तोगी, डॉ गुंजन पांडे, नीलम शुक्ला, संध्या, दिनेश देवांगन, शैलेंद्र यादव, अनिल जैन, सौरभ, राम अग्रवाल, अविनाश, विवेक पुरी, एच एस शर्मा आदि का अहम योगदान रहा।