पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

-कांग्रेस का दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी घटाने की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली वासियों के प्रति गैर जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार के खिलाफ राज्यपाल मलिक का बयान!

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा की आप पंजाब में दिल्ली के कौनसे मॉडल की बात कर रहे हैं। ना तो दिल्ली पेरिस-लंदन बनी और ना ही दिल्ली की जनता को महंगाई से राहत मिली। गौरतलब है कि 3 नवंबर को केंद्र सरकार ने डीजल पर 10 रुपये व पेट्रोल पर 5 रुपये उत्पाद शुल्क घटाकर जनता को राहत दी थी। केंद्र सरकार के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने भी जीएसटी में कमी कर महंगाई की मार को कुछ कम किया।

यह भी पढ़ेंः दिल्लीः सभी डिस्ट्रिक कोर्टस में आज वकीलों की हड़ताल!

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रदूषण के खिलाफ चालू की गई मुहिम की असफलता को लेकर केजरीवाल सरकार के कार्यों पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि अरविंद ने पहले पराली को लेकर साथी राज्यों पर ठीकरा फोड़ा और बाद में दिवाली पर पटाखों को कारण बताया, परंतु छठ पूजा पर यमुना की दशा पर ध्यान नहीं दिया। 2015 में केजरीवाल ने कहा था कि वो 2020-21 में खुद यमुना में डुबकी लगाकर उसका पानी पिएंगे और यमुना में कश्ती चलाएंगे। जमुना में कस्ती तो नहीं चली लेकिन विभिन्न इलाकों में ज़रूर नाव चलाने की नौबत आ गई। उन्होंने केजरीवाल को कोसते हुए कहा की पूर्वांचल के लोग तो उसे अपशब्द बोल ही रहे है स्वयं सूर्य भगवान भी उसे सजा देंगे।

यह भी पढ़ेंः पंजाब के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर बढ़ा दबाव… जानें पेट्रोल डीजल के नये भाव

धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के साथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व विधायक जय किशन, हरी शंकर गुप्ता, भीष्म शर्मा, अमरीश गौतम, विजय लोचव, राजेश जैन, कुंवर करण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त और शिवानी चौपड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, कम्यूनिकेशन विभाग के उपाध्यक्ष परवेज आलम, पार्षद अमरलता सांगवान, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, हरी किशन जिंदल, राजेश चौहान, दिनेश कुमार, कैलाश जैन, विरेन्द्र कसाना, पूर्व निगम पार्षद अनिल वशिष्ठ, ईश्वर बागड़ी, सविता शर्मा, धीरज बसौया, जावेद मिर्जा, डा0 नरेश कुमार, किसान सेल चैयरमेन राजबीर सौलंकी, जगजीवन शर्मा, नरेश शर्मा नीटू मुख्य रुप से मौजूद थे।

-हेमा शर्मा की रिपोर्ट