इस सप्ताह मेष-मिथुन सहित 5 राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी… जानें अपना राशिफल

-जानें कौनसी राशियों के जातकों को मिलेगा अपने भाग्य का साथ
             ज्योतिषी शिवम गोयल

नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा 8 से 9 नवंबर को धनु राशि में, 10 से 11 नवंबर को मकर राशि और 12 से 14 नवंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह अपना राशि परिर्वन नहीं कर रहा है। इस समय तुला राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र को बुध का मित्र माना जाता है, जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह कहे जाते हैं। शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र ग्रह आर्थिक समृद्धि, प्रेम, सामंजस्य, रोमांस, काम-वासना, फैशन-डिजाइनिंग और भौतिक सुख-संसाधनों का कारक ग्रह माना जाता है। ग्रहों के इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस सप्ताह मेष एवं मिथुन राशि सहित पांच राशियों के जातकों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। आप भी जानें कि आपकी राशि के लिए यह सप्ताह क्या लेकर आया है?

यह भी पढ़ेंः तेजी से गिर रहा साउथ और नॉर्थ निगम का ग्राफ… निष्क्रिय हुए प्रेस एवं सूचना विभाग

8 नवंबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः- सप्ताह के शुरु के समय में जोखिमपूर्ण क्षेत्रों, व्यावसायिक जीवन और उत्तम आय प्राप्ति में भाग्य का सहयोग प्राप्त होने की वजह से शुभ रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि मंगल तुला राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। अपने व्यवसायिक क्षेत्रों में विशेषज्ञों की सलाह प्राप्त होने की वजह से आपकी प्रशंसा होगी। संतान का समर्थन, शैक्षिक क्षेत्रों से लाभ और भावनात्मक संबंध इस अवधि में उच्चतम रहेंगे। सप्ताह का शेष भाग संकेत दे रहा है कि आपका स्वास्थ्य समस्याओं, ऋण और मुकदमेबाजी से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में पैसा खर्च हो सकता है। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं और आप किसी यात्रा पर जायेंगे। यात्राएं भी आपकी आय में वृद्धि करेंगी। सप्ताह के शेष भाग में आपमें आत्मविश्वास कुछ कम रहेगा फिर भी आय में वृद्धि के उद्देश्यों के लिए जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग और तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 09 व 11
उपायः- ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ेंः त्योहारों पर फुस्स हुआ नगर निगम का विशेष सफाई अभियान…!

वृषः- सप्ताह के शुरु में संकेत मिल रहे हैं कि आपको माता का समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होने से आय के बेहतर स्रोतों की प्राप्ति होगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहा होगा और शुक्र के साथ दो दिन का चंद्रमा भी आपकी राशि में गोचर करेगा। पैतृक स्थान पर, परिवार के सदस्यों के निकट रहने से आपको इनका सहयोग मिलेगा, यह आपके कायों के लिए फायदेमंद रहेगा। वाहन और घर के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सप्ताह का मध्य संकेत दे रहा है कि आप शिक्षा, बच्चों, जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में निवेश, मनोरंजन और प्रेम संबंध पर धन खर्च करेंगे। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य सही रहेगा और आत्मविश्वास भी नीचे नहीं आएगा। सप्ताह के अंतिम भाग में यह संकेत मिल रहे हैं कि आप विश्वास के साथ शत्रुओं और खचों से निपटने का प्रयास करेंगे। यात्राओं पर जाना आपको प्रसन्नता देगा। आप अपने खर्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबंधन करने की योजना बनायेंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने संबंधित विपणन की योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे।
शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 10 व 12
उपायः- मंदिर में शिवलिंग को दूध से स्नान कराएं।

यह भी पढ़ेंः ‘आप’ की दिल्ली और कांग्रेस के राजस्थान में महंगा मिल रहा पेट्रोल… बीजेपी के यूपी-हरियाणा में सस्ता हुआ तेल

मिथुनः- सप्ताह के शुरु की अवधि आपके स्वास्थ्य, खुशी, सामाजिक जीवन, दोस्तों और रिश्तेदारों, र्भाइ-बहन और सामाजिक गतिविधियों और पार्टियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि बुध तुला राशि में सूर्य और मंगल जेसे क्रूर ग्रह भी आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। आप समाज में एक प्रभावशाली और अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। आप नेक कायों से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। यह आपको एक र्नइ पहचान देगा। सप्ताह के मध्य में अपनी मां के स्वास्थ्य और घरेलू खर्चों के कारण आप पर कुछ अतिरिक्त बोझ रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में संकेत मिल रहे हैं कि अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर पहले से अधिक धन खर्च करेंगे। इसके अलावा आप मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों पर भी अधिक खर्च करेंगे। जुआ, लटेरी, शेयर बाजार और सट्टा गतिविधियों में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। आपके भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे।
शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 09 व 11
उपायः- गौ माता को रोटी या हरा चारा खिलाएं।

कर्कः- सप्ताह के आरम्भ में पारिवारिक सामंजस्य और शांति के साथ-साथ परिवार में मनभावन माहौल भी रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए धनु, दो दिन के लिए कुम्भ और दो तीन दिन के मकर राशि में गोचर करेगा। धन की वृद्धि होने से आपके धन संचय में भी बचत होगी। परिवार के सदस्यों का समर्थन प्राप्त होने से आपको बहुत जल्द अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपके परिजनों और सामाजिक जीवन में संबंध पहले से बहुत बेहतर होंगे। आप अपने सामाजिक व्यवहार और सामाजिक वातावरण में बदलाव लाने के लिए बहुत प्रयासरत रहेंगे। अपने आसपास के वातावरण में आवश्यक सुधार लाने की कोशिश करेंगे। संक्षेप में कहें तो आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। सप्ताह के शेष भाग में आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है और इसके अलावा आपके मन पर कुछ अतिरिक्त बोझ होगा। आपको अपनी माँ के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 09 व 12
उपायः- हनुमान जी के आगे घी का दीपक चास कर, 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंहः- सप्ताह की शुरुआत में ही संकेत मिल रहे हैं कि आपकी मानसिक स्थिति और कार्य स्थिति उत्तम रहेगी जिससे आपके सामाजिक जीवन में सुधार होगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य, मंगल और बुध के साथ तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। आप दिल से खुश रहेंगे और इससे आपका स्वास्थ्य और प्रसन्नता सप्ताह भर बरकरार रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी वित्तीय स्थिति और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आप अपने परिजनों के साथ मजबूती के साथ संलग्न रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन इस सप्ताह उत्तम रहेगा। आप अपने सामाजिक और मानसिक स्थिति को बेहतर करने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा परन्तु सामाजिक जीवन में आपको मनोनुकूल मान्यता नहीं मिलेगी फिर भी आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। व्यापार को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक प्रयास करने होंगे।
शुभ दिनः- सोमवार और मंगलवार
शुभ तिथिः- 08 व 09
उपायः- रोज़ मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएं।

कन्याः- सप्ताह का आरंभ आपके लिए कुछ कष्टकारी अथवा रुकवटों वाला कहा जा सकता है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध, सूर्य और मंगल के साथ तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। त्योहार की वजह से इस सप्ताह आपके खर्चे अनुमान से अधिक होने की संभावना बन रही है। खर्चों की आंच आपकी जमा पूंजी तक भी आ सकती है। इस वजह से मानसिक परेशानी आ सकती है। किसी काम की वजह से आपको झूठ का सहारा लेना पड़ सकता है लेकिन भलाई के काम की वजह से झूठ कुछ मायने नहीं रख पाएगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जाएगा क्योंकि आप लक्ष्यों तक पहुंचने में समय लगा सकते हैं। बिजनस के लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जाएगा, लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह औसत दर्जे का कहा जा सकता है। जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उन्हे कलह-क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। लव-लाइफ के लिए गलतफहमियों से भरा सप्ताह कहा जा सकता है।
शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 10 व 11
उपायः- ग़रीबों को दूध, दही और मिठाई का दान करे।
तुलाः- सप्ताह की शुरुआत में आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। आप अपने बड़े र्भाइ के सहयोग का आनंद लेंगे और आपकी रुचि शेयर बाजार में निवेश करने में बढ़ सकती है। सट्टा गतिविधियों में रुचि लेने के लिए यह सही समय है। बच्चे और मां के साथ लगाव अधिक रहेगा। सप्ताह का मध्य आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक शांति, मानसिक स्वास्थ्य और वित्त स्थिति के लिए शुभ नहीं है। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। समयावधि में जहां तक संभव हो आप अपना धैर्य बनाए रखें। अनावश्यक खचों पर भी नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जाती है। सप्ताहांत के दिनों में मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता की पुर्नप्राप्ति के संकेत बन रहे हैं। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 10 व 13
उपायः- ग़रीबों को दूध, दही और मिठाई का दान करे।
वृश्चिकः- सप्ताह के शुरु की अवधि पदोन्नति और हस्तांतरण की संभावनाओं का संकेत दे रहा है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल तुला राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दायित्वों का विस्तार होगा, कार्यभार बढ़ेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां होने से आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यापारिक यात्राओं के परिणाम औसत स्तर के रहेंगे। सप्ताह के मध्य दिनों में लाभ औसत स्तर के रहेंगे। सौदों को मुनाफे में बदलने के लिए आप र्कोइ कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बड़े र्भाइ से सहयोग समर्थन की अपेक्षा रहेगी। वो आपको सहयोग और समर्थन देंगे परन्तु यह आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। सप्ताह के शेष दिनों में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से वित्तीय घाटा, ऊर्जा और धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। इस नकारात्मक स्थिति से बाहर आने के लिए आप धैर्य न खोयें और आत्मविश्वास बनाए रखें। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको बिना किसी भी गलती के अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यह आपको निराशा देगा। आशावादी बने रहें और कुछ समय के लिए र्नइ गतिविधियों और नए उपक्रमों को शुरु करने के मुहूर्तों को स्थगित करें।
शुभ दिनः- सोमवार और बुधवार
शुभ तिथि :- 08 व 10
उपायः- घर के मंदिर में दुर्गा चालीसा का पाठ करके दूध या खीर का दान करे।
धनुः- सप्ताह आरम्भ का समय आपके पिता, दूरस्थ अवधि की लाभकारी रहने वाली व्यावसायिक यात्राओं और धार्मिक कायों के लिए अनुकूल रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु कुम्भ राशि में शनि और तीन के लिए चंद्रमा के साथ गोचर कर रहा होगा। आपके नियमित रुप से धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावना बन रही है। आप प्रार्थना, ध्यान संबंधी क्रियाओं, साँस लेने के व्यायाम, योग, उच्च शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। सप्ताह का मध्य भाग कायों के लिए उत्तम बना हुआ है। आपको अधीनस्थों से वांछित समर्थन प्राप्त होगा। आपके उत्कृष्ट कायों के लिए आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यापार और लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को पदोन्नति से संबंधित र्कोइ अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के शेष दिनों में देवी काली की पूजा करना हानिकारक ग्रहों के प्रभाव पर नियंत्रण पाने में फायदेमंद साबित होगी। इससे वित्तीय लाभ भी अधिक होने की संभावना बन रही है।
शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथि :- 10 व 11
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करे।
मकरः- सप्ताह की शुरुआत में कार्य स्थिति में सुधार होने पर भी यह समय सेहत और मानसिक स्थिति के लिए शुभ नहीं है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी दूसरी राशि कुम्भ में गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय में आपको आक्रामक न होने की सलाह दी जाती है और कायों को विश्वास के साथ करना होगा संभव हो तो कायों को टालना लाभकारी रहेगा। अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता आपको परेशान करेगी। सप्ताह के मध्य भाग में स्थिति में सुधार होगा। आप स्वयं को स्फूर्ति देने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का विचार बनायेंगे। यह यात्रा आपको तनावों से राहत देगी और दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता लाएगी। संबंधों को बेहतर करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके पेशेवर जीवन के लिए उत्कृष्ट साबित होगा। आपको पेशेवर मोर्चे पर वांछित मान्यता प्राप्त होगी। यह देवी काली की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त मुहूर्त है।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 08 व 11
उपायः- शनि मंदिर जा कर सरसों का तेल दान करे।
कुम्भः- सप्ताह के आरम्भ में संकेत मिल रहे हैं कि दांपत्य जीवन में अनुकूलता न रहने से आपको कुछ मुद्दों में असफलता मिल सकती है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि में गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग अधिक निराशाजनक रहेगा फिर भी अचानक वित्तीय लाभ होने से आपकी खुशी और विश्वास बना रहेगा। इस समय गुप्त लाभ होने से आपकी कुछ निराशा दूर होगी। सप्ताह के शेष भाग देवी काली की पूजा के लिए शुभ है। इस समय भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा। आपके किसी भगवान या देवी के मंदिर की यात्रा की संभावना बन रही है। यह समय ग्रहों की स्थिति के कारण उपाय करने के लिए विशेष अनुकूल है।
शुभ दिनः- गुरुवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 11 व 12
उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।
मीनः- सप्ताह के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, कम ऊर्जा, कम आत्मविश्वास, उत्साह कम और शत्रु अधिक प्रबल रहेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु कुम्भ राशि में शनि के साथ गोचर कर रहा होगा। ऋण और कानूनीं मुद्दे व्यर्थ के दबाव का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में वैवाहिक जीवन में आनंद प्राप्ति की उम्मीद बन रही है परन्तु यह अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं रहेगी। प्रयास करने से आपसी संबंध कुछ बेहतर हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ गलतफहमी का अंत होने की संभावना बन रही है। सप्ताह के शेष दिन आपके स्वास्थ्य, खुशी, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए बहुत बुरा रह सकता है। इस समय की ग्रह स्थिति आपके लिए असहनीय निराशा और हताशापूर्ण बनी र्हुइ है। आप अपना आत्मविश्वास और धैर्य खो सकते हैं। आपको सांस लेने की समस्या हो सकती है। आपके माता-पिता के लिए व्यायाम और ध्यान करना उत्तम रहेगा। इससे इनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 09 व 11
उपायः- अपने घर के बाहर कबूतर और कावे के लिए पानी भर कर रखे।

-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699 ट्विटरः @AstrologerSS8

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)