आप को झटके पर झटकाः आप पार्षद ने थामा बीजेपी का दामन

[responsivevoice voice=”Hindi Female” buttontext=”खबर सुने”]

-दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले दो पार्षदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। ‘आप’ को यह झटके पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पार्षदों ने लगाये हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद रामराज तिवारी सहित आप व कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने इनको पार्टी में शामिल कराया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आप ने लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। इससे निराश होकर आप नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को आप नेता हेमराज शर्मा, विजेंद्र वत्स, मीनाक्षी सभरवाल, कांग्रेस नेता अरुण किशोर दहिया सहित दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ेंः पार्षदों को महसूस होने लगी ‘आप’ में घुटन… साहिस्ता ने थामा ‘हाथ’ का साथ

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं और ’सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास’ की नीति से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप और कांग्रेस से लोगों का विश्वास टूट रहा है।

यह भी पढ़ेंः डेंगू के खिलाफ बीजेपी का महा अभियान… शुक्रवार से रोजाना दो बार फॉगिंग और लार्वा की जांच

भाजपा में शामिल होने के बाद रामराज तिवारी ने कहा कि आप सरकार ने छठ पूजा पर रोक लगाकर पूर्वांचलियों का अपमान किया है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, विधायक अजय महावर, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल, जिला अध्यक्ष मोहन गोयल एवं विकेश सेठी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः छठ पूजा के लिए व्यवस्था करेगा नगर निगम… हर वार्ड के लिए 40 हजार का बजट जारी

बता दें कि एक सप्ताह में दो पार्षदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है। इससे पहले पूर्वी दिल्ली नगर निगम में पार्षद साहिस्ता ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। साहिस्ता ने ‘आप’ नेतृत्व पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा था कि अब आम आदमी पार्टी में दम घुटने लगा था। इसलिए उन्होंन ‘आप’ छोड़कर कांग्रेस की सदस्या गृहण कर ली।
गौरतलब है कि रामराज तिवारी पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मनोनती पार्षद हैं। इसी तरह तीन वर्ष पूर्व उत्तरी दिल्ली नगर गिनम में आम आदमी पार्टी के मनोनीत निगम पार्षद बिजेंद्र यादव ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी का दामन थाम लिया था। जब कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर दूसरे निगम पार्षद ‘आप’ में शामिल हो रहे हों, ऐसे में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों का आप छोड़कर जाना पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। [/responsivevoice]