छठ पूजा के लिए व्यवस्था करेगा नगर निगम… हर वार्ड के लिए 40 हजार का बजट जारी

-दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने की बजट की व्यवस्था

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में छठ पूजा मनाने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में बजट की व्यवस्था की है। छठ व्रतियों को सुविधा देने के लिए नगर निगम द्वारा कुल 41 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। इस फंड से छठ पर्व पर छठ घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों पर स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था को सुधारा जायेगा।

यह भी पढ़ेंः डेंगू के खिलाफ बीजेपी का महा अभियान… शुक्रवार से रोजाना दो बार फॉगिंग और लार्वा की जांच

दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि हर वार्ड में 40 हजार रूपये तक खर्च करने की व्यवस्था की गई है। इसमें से एक छठ घाट पर 20 हजार रूपये तक खर्च किये जा सकेंगे और एक वार्ड में अधिकतम दो छठ घाटों पर नगर निगम यह राशि खर्च कर सकेगा। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छठ घाटों पर इस बजट के जरिये व्यवस्था की जायेगी।

यह भी पढ़ेंः पार्षदों को महसूस होने लगी ‘आप’ में घुटन… साहिस्ता ने थामा ‘हाथ’ का साथ