MP मनोज तिवारी का ऐलान… छठ पर्व के लिए बीजेपी का विशेष टीकाकरण अभियान

-छठ पूजा में शामिल होने वाले सभी व्रतियों को टीका लगाने के बीजेपी ने शुरू किया अभियान
-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया पार्षदों व कार्यकर्ताओं से छठ घाटों की सफाई का आवाहन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी में छठ महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी सावधानियों के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने छठ महापर्व को अंतर्राष्ट्रीय त्योहार बताते हुए इसे सावधानीपूर्वक सुरक्षा के पूरे इंतजामों के साथ मनाने की अपील की है। इसी को देखते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार 26 अक्टूबर से कादीपुर में टीकाकरण कैप की शुरुवात की है। ताकि छठ पूजा में शामिल होने वाले सभी लोगों का टीकाकरण हो सके।

यह भी पढ़ेंः AAP सरकार… निगम के शिक्षकों से प्यार… अपने शिक्षकों को इनकार?

मनोज तिवारी ने भाजपा के सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या छठ व्रतियों को ना हो। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब सब कुछ करके तैयार कर देंगे तब दिल्ली की क्रेडिट खोर सरकार खुद के नाम का स्टाम्प लगाने की भी कोशिश करेगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीलकांत बख्शी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः दिल्लीः डीडीसीए चुनाव में बड़ा सियासी तड़का

मनोज तिवारी ने छठ महापर्व में शामिल होने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे कोरोना का टीका जरूर लगवा लें ताकि इस तयोहार को पूर्ण सुरक्षा के साथ मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और दिल्ली नगर निगम छठ पूजा के लिए दिल्ली में अनेकों स्थानों पर और यमुना के घाटों की सफाई का अभियान आरंभ करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता इसके साथ ही कई स्थानों पर टीकाकरण का भी इंतजाम करेंगे ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील को पूर्ण रूप दिया जा सके कि त्योहार जरूर मनाएं लेकिन कोरोना से सुरक्षा के सम्पूर्ण इंतजामों का भी गम्भीरता से अपनाया जाए। इसके अलावा दिल्ली आइटस फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक सौंधी 10 हज़ार वैक्सीन उपलब्ध करायेंगे।

यह भी पढ़ेंः मकर राशि में शनि-गुरू की युति… जानें किसकी बदलेगी स्थिति?

सांसद मनोज तिवारी ने केरजीवाल सरकार को हिन्दू विरोधी करार देते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि सुरक्षा को गम्भीरता से अपना कर छठ महापर्व मनाया जाए। राष्ट्रपति कह रहे हैं कि छठ एक ग्लोबल रूप ले चुका है लेकिन सिर्फ एक केजरीवाल सरकार ही है जिसे छठ पूजा होने पर ऐतराज है और बार-बार बोल रहे थे कि छठ पूजा नहीं होगा। लेकिन जब पूर्वांचलवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो नतमस्तक अरविंद केजरीवाल चिट्ठियां लिखकर ढोंग करना शुरू कर दिए। इस मौके पर पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह, निगम पार्षद उर्मिला राणा, कल्पना झा, रेखा सिन्हा, अनिल त्यागी और के एन बलोंदी उपस्थित थे।