उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पक्के किये 88 सफाई कर्मचारी

-महापौर ने 88 कच्चे कर्मियों को सोंपे पक्का करने के नियुक्ति पत्र

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 88 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दिए। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, नेता सदन, छैल बिहारी गोस्वामी, पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरजीत ठाकुर, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष विजय भगत व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः अब नहीं बेची जाएंगी नगर निगम की सरकारी जमीन… नावल्टी सिनेमा पर आलोचना के बाद बैकफुट पर बीजेपी!

उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मचारियों को किए वादों को पूरा कर रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जब तक कि सभी बचे हुए सफाई कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते।

यह भी पढ़ेंः बुध और गुरु की सीधी चाल… जानें, किसके लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार?

स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को 21 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र जारी कर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी और इस क्रम में आज 88 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि हम सभी सफाई कर्मचारियों से किए हर वादे को पुरा करने का प्रयास कर रहे है।