RG7

इस दीवाली सूर्य चमकाएंगे इन 7 राशि वालों की किस्मत…खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

-17 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे सूर्य

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
सूर्य देव ने रविवार 17 अक्टूबर को अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। नव ग्रहों के राजा सूर्य ने अपनी कन्या राशि की यात्रा पूर्ण करने के बाद तुला राशि में गोचर किया है। सूर्य देव ने अपना राशि परिवर्तन रविवार को दोपहर 1 बजे किया है और सूर्य इस राशि में 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से 7 राशियों के जातकों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन मेष, वृष, कर्क और कुंभ राशियों के जातकों को अपने जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सूर्य के तुला राशि में गोचर काल के दौरान दीपावली का पावन पर्व पड़ेगा। अतः विभिन्न 7 राशियों के जातकों के लिए दीपावली का यह त्योहार बेहत सुखकारी रहेगा।
आप भी जानें सूर्च के इस राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर क्या होगा असर?
मिथुनः राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे घर का स्वामी है और संबंधों व मनोरंजन के पांचवें घर में स्थानांतरित हो रहा है। विदेश जाकर पढ़ाई करने के भी योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपको अच्छे फल मिलेंगे। पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः अब नहीं बेची जाएंगी नगर निगम की सरकारी जमीन… नावल्टी सिनेमा पर आलोचना के बाद बैकफुट पर बीजेपी!

सिंहः राशि के जातकों के लिए सूर्य प्रथम भाव का स्वामी है और तीसरे घर में गोचर कर रहा है। चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मजबूत संबंध रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेंः पूर्वी दिल्ली नगर निगमः अफसरों ने कर डाला अंबेडकर स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स के कांट्रैक्ट में घपला!

कन्याः सूर्य 12 वें घर का स्वामी है और दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। अतः यात्रा का योग बनेगा। धन- लाभ होगा। यह समय लेन- देन के लिए शुभ कहा जा सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः नरेला अनाज मंडीः शैड के नाम पर…. नगर निगम की 500 करोड़ की संपत्ति दांव पर!

तुलाः सूर्य तुला राशि के 11 वें घर का स्वामी है और इसी राशि में गोचर कर रहा है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई नए अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। विदेश में नौकरी के योग बन सकते हैं। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी नेतृत्व को अखबारों से मालूम चला ‘‘12 अक्टूबर से शुरू हो चुका निगम का विशेष सफाई अभियान’’

धनुः सूर्य इस राशि के 9 वें घर का स्वामी है और 11 वें यानी कि लाभ के घर में गोचर कर रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. कारोबार को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को की गई मेहनत का फल मिलेगा।
मकरः सूर्य इस राशि के आठवें घर का स्वामी है और 10 वें घर में गोचर कर रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। पिता के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं. इसे ठीक करने के लिए आपको प्रयास करना होगा। करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
मीनः सूर्य मीन राशि के छठे घर का स्वामी है और आठवें घर में गोचर कर रहा है। परिवार में किसी सदस्य के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। घर के लोगों के साथ आप अच्छा महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। भाईबहनों से रिश्तों में सुधार आएगां नौकरी पेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है।