त्योहारों पर रेलवे की विशेष तैयारी…10 अक्टूबर से चलेंगी विशेष रेलगाड़ियां

-वैष्णो देवी दर्शन के लिए भी कटरा तक चलेंगी दो नई ट्रेन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अपने घरों, गंतव्य स्थानों और कुछ धार्मिक स्थलों को जाने वालों के लिए भारतीय रेल ने भी विशेष तैयारियां की हैं। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में टिकट बुकिंग की समस्या खत्म होने वाली है। दिल्ली से 10 अक्टूबर से त्योहारों पर विशेष रेलगाड़ियां शुरू होने जा रही हैं। फिलहाल आठ ट्रेन की घोषणा की गई है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः चांदनी चौकः बिल्डर माफिया का राज… फतेहपुरी चौक पर निगम अधिकारियों की नाक के नीचे खड़ा कर दिया अवैध निर्माण!

नवरात्र के मौके पर इनमें से दो ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी शुरू की जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के उन रूटों की पहचान की जा रही है जहां पिछले वर्ष दिवाली और छठ पर ट्रेन फुल या फिर टिकट की ज्यादा मांग रही थी। इसकी पहचान होने के बाद जल्द ही यहां के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः बिल्डर माफिया के खिलाफ कार्रवाई… सील किया 13/13 का शॉपिंग कॉम्पलेक्स… A2Z NEWS की खबर का असर

रेलवे के एक आला अधिकारी के मुताबिक कुछ डिब्बे रिजर्व रखे जाएंगे। उन्हें जरूरत पड़ने पर अंतिम समय में इस्तेमाल किया जाएगा। ‘फैस्टिवल स्पेशल’ ट्रेन केवल कुछ समय-सीमा के लिए चलाई जाती हैं। इसके अलावा कुछ क्लोन ट्रेन चलाई जाएंगी, जिन्हें व्यस्त रूटों पर आगे भी यात्रियों के लिए जारी रखा जायेगा।

यह भी पढ़ेंः बिल्डर माफिया के खिलाफ कार्रवाई… सील किया 13/13 का शॉपिंग कॉम्पलेक्स… A2Z NEWS की खबर का असर

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि बुकिंग काउंटर और आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से ही टिकट खरीदें। वर्ष 2020 में दिल्ली से करीब 40 से अधिक फैस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई गई थीं। इनमें से करीब 90 फीसदी ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के शहरों के लिए थीं। इस बार फिर से यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इन आठ विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की तैयारी
ट्रेन संख्या                               रूट                                 कब से
01633/ 01634              नई दिल्ली-कटड़ा                       10 अक्तूबर
01676/ 01675             आनंद विहार-मुजफ्फपुर               11 अक्टूबर
01662/ 01661             आनंद विहार-सहरसा                   11 अक्तूबर
01671/ 01672             आनंद विहार- कटड़ा                   11 अक्तूबर
01670/ 01669             नई दिल्ली-दरभंगा                       11 अक्टूबर
01660/ 01659             नई दिल्ली-बरौनी                         12 अक्तूबर
01668/ 01667             आनंद विहार-जयनगर                  12 अक्तूबर
01674/ 01673             दिल्ली-वाराणसी                          12 अक्तूबर