-सदर बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु सदर बजार क्षेत्र में जागरूकता व फॉगिंग अभियान चलाया। श्री जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ेंः पिटते-पिटते बचे बीजेपी के पूर्व महापौर… महंगा पड़ा सियासी दांव!
जय प्रकाश ने बताया कि निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके। श्री जय प्रकाश ने कहा कि यह मौसम डेंगू व मलेरिया उत्पति के लिए अनुकूल है और इस समय हमे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ेंः बीजेपी में भी हो रहा नावल्टी सिनेमा सहित निगम की संपत्तियों को बेचने का विरोध
जय प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वे घर की छत और आस-पास कबाड़ जैसे टूटे गमले, कप, बर्तन, टायर आदि खुले में ना छोड़े जिसमें बरसात का पानी जमा हो सकता हो। क्योकि डेंगू एवं चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर जमा पानी में ही पनपता है। उन्होंने बताया कि निगम के डीबीसी कर्मियों ने इन बीमारियों की रोकथाम हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 111 वीआईपी श्रेणी की संपत्तियों के चालान किये हैं। इनमें पुलिस स्टेशन,मेट्रो स्टेशन और दूसरी महत्वपूर्ण संपत्तियां शामिल हैं।