ब्राह्मण समाज द्वारा ‘सामाजिक एकता समारोह’ का आयोजन

-यूपी के पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा रहे मुख्य अतिथि

एसएस ब्यूरो/ गढ़ मुक्तेश्वर
सर्व ब्राह्मण महासभा की उत्तर प्रदेश शाखा ने ब्रजघाट स्थित श्री कृष्ण आश्रम में ब्राह्मण समाज के ‘सामाजिक एकता समारोह’ का आयोजन किया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे गंगा घाट पर सफाई अभियान के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि बतौर दैवी सम्पद मंडल मैनपुरी के अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महराज, स्वामी श्री सर्वेश्वरानंद जी महाराज ने भागीदारी की। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पं शुभेश शर्मन् ने की एवं राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य रामकुमार शर्मा ने अपना वक्तव्य दिया।

यह भी पढ़ेंः मंगल का कन्या में प्रवेश, जानें किसके लिए रहेगा शुभ-मंगल-सावधान?

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य रामगोपाल शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से पं अनिल शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), पं अशोक शर्मा, आचार्य रमेश सेमवाल, पं अरविन्द दीक्षित, संजय गौतम, अखिलेश गौड़, रमेश पाण्डे, आस्था शर्मा, डॉ नीति शर्मा, गिरधारी लाल, डॉ सन्दीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पं शुभेश शर्मन् ने की। समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री अरविन्द शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने गुरुकुल के प्रतिभावान छात्रों को प्रतिभा प्रमाण पत्र प्रदान किये।