शीला दीक्षित का आह्वानः पार्टी में पुराने साथियों का स्वागत है

कई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। शुक्रवार को कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर शीला दीक्षित ने कहा कि सभी पुराने साथियों का पार्टी में स्वागत है। वह वापस आएं और पार्टी को मजबूत बनाएं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने शुक्रवार को पूर्व विधायक श्री शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चौ0 भागवीर और श्रीमती बबली नागर, दिल्ली कांग्रेस पूर्व सचिव इन्द्राज पहलवान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार प्रेमी, युवा कांग्रेस के बदरपुर विधानसभा श्री योगेन्द्र अवाना और शकील खान का कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि मैं अपने समस्त कांग्रेस के पुराने साथियों का तहे दिल से कांग्रेस में स्वागत करती हूँ, यकीनन इनके सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी और हम सब मिलकर साम्प्रदायिकता के खिलाफ दिल्ली की जनता के लिए कार्य करेंगे।

पूर्व विधायक श्री शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चौ0 भागवीर और श्रीमती बबली नागर, युवा कांग्रेस के बदरपुर विधानसभा श्री योगेन्द्र अवाना व शकील खान ने जनता दल यूनाईटेड से, प्रेम कुमार प्रेमी, इन्द्राज पहलवान भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की नीतियों मे विश्वास जताते हुए आज सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय एनएसयूआई ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर श्री हर्ष चौधरी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।

चौ0 शीशपाल ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अकेली ऐसी पार्टी है जो साम्प्रदायिक ताकतों से लड़़ रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं अपने साथियों के साथ कांग्रेस की विचार धारा से जुड़े रहे है। कांग्रेस की नीतियों में अटूट विश्वास और राहुल गांधी जी का कुशल नेतृत्व ने हमें प्रेरित किया और हम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

श्रीमती शीला दीक्षित ने सभी नेताओं का आव्हान किया कि आप कांग्रेस की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें और कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के संदेशां व कांग्रेस के कार्यक्रमों को दिल्लीवासियों तक पहुॅचाऐं।