केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन किया। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल हटाओ-दिल्ली बचाओ के नारे लगाए गए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, वरिष्ठ नेता और बूथ प्रबंधन विभाग के प्रमुख धर्मवीर सिंह, जिला अध्यक्ष रोहताश व अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे।