एटाः हड़ताल के मूड में व्यापारी

प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

टीम एटूजैड/एटा
एटा जिले की गल्ला मंडी के व्यापारियों ने हड़ताल का आह्वान कर दिया। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी उनके उत्पीड़न में लगे हैं। इसलिए उनके सामने हड़ताल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मंडी बंद रहने से केवल व्यापारियों ही नहीं बल्कि खरीदारों को भी परेशानी होती है और सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। एटा के व्यापारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का मन बना चुके हैं।

एफआईआर और आवंटन निरस्त होने पर नाराजगी
व्यापारियों ने बैठक कर प्रशासन से आर पार की लड़ाई लड़ने अपना मन बना लिया है। व्यापारी प्रशासनिक उत्पीड़न से परेशान है। उनका आरोप है कि एटा खाद्यान व्यापार मंडल मंडी में व्यापारियों का प्रशासन के अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों के खिलाफ गलत तरीके से एफ आई आर दर्ज की गई हैं। दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। व्यापार से संबंधित सभी कागज होने के बावजूद व्यापारी आज बेरोजगार हैं, व्यापारी सड़क पर है। व्यापारियों द्वारा सभी कागज प्रशानिक अधिकारियों व मंडी परिषद को देने के बाद भी उनका उत्पीड़न थम नही रहा है। व्यापारियों के मुताबिक जब तक उनका उत्पीड़न बंद नही होगा वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे इतना ही नही जरूरत पड़ी तो पूरे जिले में व्यापार ठप कर दिया जाएगा।

-एटा से मोहसिन रशीद की रिपोर्ट