एटाः सड़क पर उतरे अन्नदाता

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) का धरना

टीम एटूजैड/एटा
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसानों ने एटा कलक्ट्रेट पर धरना दिया। किसानों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। किसान जहां राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी से नाराज थे वहीं स्थानीय स्तर की समस्याओं बिजली, पानी व बदहाल सड़क को लेकर प्रशासन को कोस रहे थे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

किसान आयोग के गठन की मांग
बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट से धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व सैकड़ों किसानों ने धरना दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की अवहेलना कर रही है। जवान व किसान से ही देश का निर्माण होता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि तुरंत किसान आयोग का गठन किया जाना चाहिए। पूरे देश में सभी किसानों का कर्ज माफ हो और 60 वर्ष पूरा होने पर किसानों को 10,000 की पेंशन, दुर्घटना में किसान की मौत पर उनके परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दी जानी चाहिए। प्रादेशिक पुलिस के किसी व्यक्ति को दुर्घटना में मौत पर उनके परिजनों को एक करोड़ वही सैनिकों के शहीद होने पर उनके परिजनों को ₹5,00,00,000 देने की मांग रखी।

स्थानीय समस्याओं के लिए प्रशासनिक अधिकारी हों जिममेदार
किसान नेताओं ने मांग की कि स्थानीय स्तर की समस्याओं जैसे पानी बिजली सड़क के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय किसान यूनियन भानू के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा यूनियन बनाए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग रखी। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को और उसे जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।

-एटा से मोहसिन रशीद की रिपोर्ट