जानें अपने सितारों की चालः सप्ताहिक राशिफल (4 मई से 10 मई 2020)

-जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे?

मई महीने का यह पहला सप्ताह है। इस सप्ताह चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। दूसरी ओर मंगल 4 मई को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जाहिर सी बात है कि ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहने वाली है।

यह भी पढ़ेंः- मई 2020 का भविष्यफल (1 से 31 मई 2020 का राशिफल) http://a2z-news.com/horoscope-for-may-2020-horoscope-of-1-to-31-may-2020/

जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारेः-

मेषः इस सप्ताह सूर्च उच्च के होकर आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन और स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेंगे। आपका व्यापार चलता रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना पर काम करेंगे। अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चले। बड़े या छोटे भाई से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए पैसे वापिस आने के योग है। मंगलवार और शनिवार को कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। सूर्य आपके बल और बुद्धि को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। राशि में गोचर कर रहा सूर्य स्थान परिवर्तन का भी संकेत दे रहा है।
उपायः ग़रीबों को गुड़ का दान करें और हनुमान भावुक जी का पाठ करते रहें।
वृषभः सप्ताह पहले से अच्छा गुजरेगा। शुक्र अपनी राशि में है अतः स्वास्थ्य भी ठीक ठाक रहेगा और व्यापार में सुधार होगा। लेकिन राजनीतिक व व्यापारिक मामलों में आगे बढ़ने की चुनौती बनी रहेगी। राहु की धन भाव में स्थिति आपके खर्च में बढ़ोतरी करेगी। अष्टम भाव में बैठा केतु प्रवास और कारोबार में परेशानियां खड़ी करने की कोशिश करेगा। लेकिन भाग्य क्षेत्र में शनि और गुरू का गोचर आपको मिले-जुले परिणाम देने वाले साबित होंगे। ज़्यादा सोच विचार ना करे। बुधवार का दिन शांति से निकालें। शुक्रवार को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गरीबों को दुध या चीनी का दान करें।
मिथुनः इस सप्ताह आपकी राशि में राहु का गोचर रहेगा। राहु की यह स्थिति सरकारी और निजी क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ाने का संकेत है। वहीं राहु आपकी सेहत और परिवार से संबंधित समस्याएं खड़ी कर सकता है। वहीं केतु का गोचर आपको न्यायिक मामलों में अवरोध खड़े कर सकता है। अष्टम भाव में गुरू औश्र शनि का गोचर आपको कुछ नुकसान की ओर इशारा कर रहा है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आय भाव में सूर्य का गोचर आमदनी बढ़ाने के साथ मान-सम्मान बरकरार रखेगा। कुद मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका रुके हुए काम और रुके हुए व्यापार में सुधार आएगा। आपको थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। पेट संबंधित रोग हो सकता है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो दूर हो जाएगा। मंगलवार को थोड़ा शांति से चलें। बुधवार या शुक्रवार को आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। नौकरी वाले थोड़ा संभलकर चलें, आपका बॉस आप पर हावी हो सकता है।

उपायः गऊ माता को हरा चारा खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कर्कः यह सप्ताह कर्क राशि वालों के छठे भाव में केतु का गोचर है। यह काम धंधे के मामले में दौड़धूप कराएगा। यदि आप सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े तो आगे बढ़ने के लिए अपने प्रयास तेज करें। दारा भाव में शनि का गोचर वैवाहिक जीवन की समस्याओं को बढ़ाता दिखेगा। हालांकि सूर्य का गोचर आपके लिए सुख एवं समृद्धि देने वाला साबित होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बने हुए हैं। आपका मान-समान और बड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आप के अंदर जोश बना रहेगा। शनिवार को थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं व प्रतिदन गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मंगल के कुंभ राशि में आने से आपको अपने व्यापार में और सफलता मिलनी शुरू हो जाऐग़ी। समाज में मान-सममान बढ़ेगा। पुत्र भाव में केतु का गोचर संतान को लेकर परेशान कर सकता है। यदि आप मशीनरी व तकनीक के क्षेत्र से जुड़े हैं याराजनीति व समाज के कामों से जुड़े हैं तो अपनी सक्रियता को और तेज करें। रोग भाव में शनि का गोचर आपको ससुराल पक्ष से लाभ दिला सकता है। लेकिन इस सप्ताह गोचर ग्रह सूच और बुध आपके पराक्रम को चुनौती दे रहे हैं। इस सप्ताह कोई अपना धोखा दे सकता है। मानसिक तनाव भी रहेगा। आपकी कोई वस्तु चोरी हो सकती है। लव लाइफ़ वाले भी इस समय अपने रिश्ते को बचाने के लिए संभल कर चलें।
उपायः पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ कोई अच्छी ख़बर मिलेगी। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए कुछ चिंता हो सकती है। कॅरियर और व्यापार को चमकाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। केतु की दृष्टि कुछ उलझनें बढ़ा सकती है। शनि का गोचर भी आपके सामने कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। आध्यात्मिक साहित्य में रूचि बढ़ेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आमदनी का नया रास्ता निकलेगा। वाहन सुख में कमी रहेगी। कुंठा से बचें, उचित प्रशंसा नहीं मिलेगी। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक ठाक है।
उपायः रोजाना़ हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुलाः आपके पराक्रम भाव में केतु का गोचर इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला साबित होगा। आपके व्यापार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती रहेगी। आय के साधन मजबूत बनेंगे। आमदनी भी होगी और ख़र्चा भी होगा। आपकी राशि में शुभ ग्रहों की दृष्टि के कारण आपके जीवन में सफलता और ख़ुशियां मिलती रहेंगी। पूरा सप्ताह हंसी-ख़ुशी और उल्लास के माहौल में बीतेगा। हालांकि शनि और गुरू का सुख भाव में गोचर आपके लिए छोटी-मोटी परेशानियां खड़ी करने की कोशिश करेगा। आप अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें। इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। नौकरी वाली के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ वाले थोड़ा संभल कर चलें।
उपायः ग़रीबों को पानी पिलाएं और भगवान शिव की आराधना करें।
वृश्चिकः आपकी राशि के धन भाव में केतु का गोचर इस सप्ताह आपको धन-धान्य से पूर्ण रखेगा। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो यह अपके पक्ष में रहेगा। धन का व्यय अधिक रहेगा। अपनी सोच को पॉज़िटिव बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आपके हाथ में पैसा बना रहेगा। व्यापार में सुधार आएगा। आपकी राशि में शुक्र और चंद्रमा की सीधी दृष्टि मानसिक क्षमता और सुखों का विस्तार करेगी। अनावश्यक उलझलनें परेशान कर सकती हैं। किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी सगे संबंधी की बात परेशान कर सकती है। पराक्रम भाव में शनि का गोचर आपके सभी कार्यों को पूर्ण कराएगा।गुरू ग्रह का ग्रह का गोचर परिवार में शांति और खुशियां लेकर आया है। गुरूवार से परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव शुरू होगा। संतान के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में नहीं पड़ें। शुक्रवार को कॅरियर के क्षेत्र में नई उम्मीद जागेगी। किसी भी तरह का आर्थिक जोखिम नहीं उठाएं।
उपायः प्रतिदिन हनुमान भावुक जी का जाप कें।
धनुः सप्ताह मिलाजुला है। इस सप्ताह धनु राशि में केतु का गोचर और धन भाव में शनि का गोचर कई तरह की छोटी-मोटी समस्याएं खड़ी कर सकता है। भूमि और अचल संपत्ति के संबंध में कोई समस्या आ सकती है। हालांकि गुरू का गोचर आपके बिगड़ते कामों को बनाने में सहायक साबित होगा। कोई जरूरी निर्णय लेना पड़ेगा। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार होगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। कॅरियर को लेकर असंतोश रहेगा। राहु की दृष्टि आपको सप्ताह में छोटी-मोटी परेशानियां लेकर आ सकती है। बुधवार को कोई सकारात्मक खबर मिलने से संतोष होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। मन में असुरक्षा की भावना उभरेगी। गुरूवार से कई काम बनने लग जाएंगे। रोजगार के क्षेत्र में मित्रों का साथ मिलेगा। पुराने समय में किया गया निवेश इस समय आपको लाभदायक सिद्ध होगा।
उपायः नियमित तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला असरकारक रहगा। शनि का अपनी खुद की राशि में गोचर काम-धंधे को बढ़ाने वाला साबित होगा। राशि में शुक्र का गोचर जीवन के कई मोर्चों परसफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन गुरू को गोचर परिवार में अशांति का माहौल पैदा कर सकता है। मन को जितना हो सके ख़ुश रखें। आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। कोई नयी योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थोड़ा संभल कर चलें कोई आपको धोखा दे सकता है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा, अगर परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो जल्द ही ख़त्म हो जाएगा।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। कुंभ राशि के पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपको ऐश्वर्य और धन देने वाला होगा। जरूरी काम बनते दिखाई देंगे। राजनीत या सामाजिक क्षेत्र में हैं तो कोई बड़ा पद मिल सकता है। सुख भाव में शुक्र क गोचर भी आपकी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने वाला साबित होगा। लेकिन राहु का गोचर प्रेम और संतान के मामले में कुछ चिंता दे सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शनि के मकर राशि में होने से आपके व्यापार में सुधार आना शुरू हो जाऐगा। आमदनी होगी लेकिन ख़र्चा भी साथ साथ होगा। धन की हानि हो सकती या छोटी मोटी चोरी हो सकती है। कुछ नया करने की इच्छा से उसी चीज़ की योजना बनाने में लगे रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो वो बहुत जल्द पूरा होने के योग है। नौकरी वालों को ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चलना होगा।
उपायः काले चने का दान करें और शनि चालीसा का पाठ करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। मीन राशि के धन भाव मं सूर्य का गोचर है। अतः आप निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य का खयाल रखें। वहीं पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर शुभ और मंगल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। राहु का गोचर आपको परेशान कर सकता है। अशुभ ग्रहों की दृष्टि के कारण थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। घर में भी अशांति का माहोल रहेगा जितना हो सके शांति से चले। इस समय आपको आपके व्यापार में बढ़ोतरी मिलती रहेगी लेकिन मेहनत पूरी करनी होगी। आमदनी भी होगी और ख़र्चा भी होगा। दोस्ती यारी में मनमुटाव हो सकता है । थोड़ा सम्भल कर चलें। कोई नयी चीज़ शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे। गुरुवार को कोई ख़ुश ख़बरी मिल सकती है। शनिवार को सावधानी से चलें। रूके हुए पुराने काम के बनने के योग हैं। नौकरी वाले शांति से चलें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः इस समय हल्दी का दान करें और रोज़ माता पिता का आशीर्वाद लें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8