RG7

2 अक्टूबर से 7 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा… होगी धनवर्षा… जानें सभी 12 राशियों का हाल

-बुध और शुक्र ने किया राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिवार 2 अक्टूबर 2021 को शुक्र और बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र देव ने तुला राशि की अपनी यात्रा पूरी करके वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है और बुध वापस कन्या राशि में आ गये हैं। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन का कारक ग्रह कहा जाता है।

यह भी पढ़ेंः करोलबागः बिल्डर माफिया का एक और कारनामा… सील किये जा चुके ‘भरत भवन’ में डाल दिया एक और फ्लोर!

दूसरी ओर बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध अभी वक्री चाल चल रहे हैं व सूर्य और शुक्र, बुध ग्रह के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह माने जाते हैं। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शुक्र अपनी स्वराशि तुला से निकलकर 2 अक्टूबर से मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। शुक्र 30 अक्टूबर, 2021 तक वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों को विशेष फल की प्राप्ति होगी।
आप भी जान लीजिये कि इनमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं?
मिथुनः शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। शुक्र गोचर काल में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः कागजों में सील था, बिना लाइसेंस चल रहा ‘‘साड़ी वाली महिला को रोकने वाला’’ रेस्तरां…!

कर्कः कर्क राशि वालों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ेंः नैतिकता और ‘‘पार्टी विद डिफरेस’’ वाली बीजेपी में जोरों पर ‘कैमोफ्लॉज पॉलिटिक्स’!

सिंहः सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल है। निवेश से लाभ के आसार बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली बीजेपी में कलहः आपस में ही भिड़ रही महिला मोर्चा पदाधिकारी

कन्याः कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
नए मित्र बनेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

यह भी पढ़ेंः निगम चुनाव से पूर्व दिल्ली कांग्रेस में घमासान… प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तेज हुआ अभियान

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः ‘आप’ का बिल्डर माफिया कनेक्शन… बिल्डरों को व्यापारी बताकर लगाए पूर्व महापौर पर एक्सटॉर्सन के आरोप

धनुः धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

यह भी पढ़ेंः निगम चुनाव के लिए बीजेपी तैयार… निगमों के कामकाज पर नहीं भरोसा… मोदी सरकार पर दारोमदार!

कुंभः कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। बुध और शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
बुध और शुक्र के गोचर काल के दौरान सभी 12 राशियों कुछ इस तरह का असर रहेगाः
मेषः स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन थोड़ा रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। इसका ध्‍यान रखें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।
वृषभः पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नए व्‍यवसाय से सम्‍बन्धित कुछ चीजें शुरू हो सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है।
मिथुनः धन में बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। अभी किसी को देने से बचें। थोड़ा इंतजार कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है।
कर्कः ऊर्जावान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार , प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति दिखाई दे रही है। अपनों का पूरा-पूरा साथ भी दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
सिंहः स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सुधार की स्थिति है। प्रेम थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। खुश रहने का प्रयास करें।
कन्‍याः स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा आपमें। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं।पीपल को जल दें।
तुलाः स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया चल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं लेकिन आपका व्यवहार आपका नुकसान कर सकता है। प्रेम और व्‍यापार पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिकः भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धीरे-धीरे अच्‍छी शुरुआत हो जाएगी आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है।
धनुः स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। जीवनसाथी का ख्याल रखें।
मकरः जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है।
कुंभः स्थिति ठीक है। कोई परेशानी की बात नहीं है। थोड़ा डिस्‍टर्ब हो सकते हैं लेकिन आप संभाल लेंगे। निजात पा जाएंगे। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शत्रुओं को हावी बिल्कुल न होने दें।
मीनः स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। कोई समस्‍या वाली बात नहीं दिख रही है। कुछ लिखने-पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं तो विद्यार्थीगण शुरुआत कर सकते हैं। अधिकारियों से बना कर चलें वरना बात बिगड़ सकती है।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)