अक्‍टूबर में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन… इन 5 राशियों के जातक रहें जरा संभलकर

-इस महीने राहु-केतु, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल का हो रहा राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ 29 सितंबर, 2023।
अक्‍टूबर महीने में 6 बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान मायावी ग्रह राहु और केतु भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के जातकों के लिए अच्छा समय नहीं कहा जा सकता है। महीने के आरंभ में बुध और शुक्र अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 1 अक्‍टूबर को बुध देव सिंह राशि की अपनी यात्रा पूर्ण करके कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन असुरों के गुरू शुक्र अपनी कर्क राशि की अपनी यात्रा पूर्ण करते हुए सिंह राशि में आ जाएंगे। इसके ठीक 2 दिन बाद 3 अक्‍टूबर को मंगल ग्रह अपनी कन्या राशि की यात्रा पूर्ण करके तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल और केतु की अशुभ युति बनेगी।
इसके पश्चात 18 अक्‍टूबर को ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव का गोचर तुला राशि में होगा। 19 अक्‍टूबर को बुध फिर से अपना राश‍ परिवर्तन करते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद अक्टूबर महीने के अंत में 30 अक्‍टूबर को मायावी ग्रहों राहु और केतु का राशि परिवर्तन होगा। राहु मेष से मीन राशि में गोचर करेंगे तो केतु का प्रवेश कन्‍या राशि में होगा। ग्रहों के इन बदलावों के कारण 5 राशियों के जातकों को धन, परिवार और सेहत के मामले में सावधान रहना होगा।
आप भी जानें किन राशियों के जातकों का रहना होगा सावधान
वृषभः
इस राशि के जातकों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव से अक्‍टूबर के महीने में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करने के बाद ही आपको किसी कार्य में सफलता मिलेगी। अक्टूबर महीने के बीच में स्थिति में सुधार होगा और आपको धन व उपहार का लाभ मिलने लगेगा। इस दौरान आप अपने बजट से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। सावधानी बरतें और अपनी सेहत का ध्‍यान रखें।
कर्कः इस राशि के जातकों को इस अक्टूबर महीने में ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जरूरी कार्यां में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में अपने सहयोगियों और रिश्‍तेदारों से सावधान रहें, आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत का खयाल रखें। किसी कार्य को पूरा करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंहः इस राशि के जातकों के लिए अक्‍टूबर का महीना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यों को पूरा करने में पहले अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। किसी को पैसा उधार न दें, वापस मिल पाना मुश्किल होगा। परिवार के लोगों के साथ अगर बाहर जाने का प्‍लान बन रहा है तो इसे अभी टाल दें। सिंह राशि के जातकों को सूर्य के गोचर के प्रभाव से आर्थिक मामलों में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। सेहत का ध्‍यान रखें और पोषण आहार लें।
वृश्चिकः इस राशि के जातकों को राहु-केतु के अशुभ प्रभाव के चलते स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। करियर से जुड़ी कई समस्‍याएं आपके जीवन में एक साथ आ सकती हैं। ऑफिस में किसी के साथ बिना वजह झगड़ा हो सकता है। बॉस के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। सभी कामों में सावधानी बरतें।
मीनः इस राशि के जातकों के खर्चे अक्‍टूबर के महीने में बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। ऐसे कार्यों पर खर्च करना पड़ सकता है जिनमें आप खर्च नहीं करना चाहते। परिवार के लोग आपकी खिलाफत कर सकते हैं। परिवार में बेवजह तनाव और उलझन रह सकती है। स्वास्थ्य का खयाल रखें।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)