-हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने दिल्ली के स्वास्थ्य एवं शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन को पत्र लिखकर यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर की समस्या से अवगत करवाया है। महापौर ने कहा कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिस की वजह से यमुना नदी के आस-पास वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, जिसे देखते हुए उचित समय में कार्यवाही की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: मंडल अध्यक्षों के चयन में भी नहीं बनी सहमति
महापौर जय प्रकाश ने कहा कि जैसा कि आपको विदित है कि इस समय यमुना नदी उफान पर है और उसका जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महापौर ने कहा कि उन्होंने भी स्वयं उक्त स्थान का निरीक्षण किया है और वहां पर समस्या पाई है।
यह भी पढ़ेंः- CONGRESS का G-23 विवादः राहुल जिम्मेदार… डैमेज कंट्रोल में जुटा गांधी परिवार
महापौर ने सत्येंद्र जैन से अनुरोध किया की वे बाढ़ नियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी कर यमुना नदी के आस-पास वाले क्षेत्रों में मोटर बोट की सुविधा उपलब्ध करवाएं जिससे कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सकें।