विधानसभा सीट

भूकंप के झटकों के साथ दिल्ली BJP ने जारी की 232 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखे पूरी LIST

-52 निवर्तमान पार्षदों, 9 पूर्व महापौर व 4 जिला अध्यक्षों पर जताया पार्टी ने भरोसा

जे.के. शुक्ला/ नई दिल्ली: 12 नवम्बर, 2022।

दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए अपनी 232 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। BJP ने नगर निगम चुनाव के लिये 232 प्रत्याशियों की सूची जारी करी जिसमे 126 महिलाऐं हैं। सूची में पार्टी ने 9 पूर्व महापौरों, 52 पूर्व पार्षदों, 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के आलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, 4 जिला अध्यक्षों के साथ ही तीन डाक्टरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से जब ये सूची जारी की गई, तब दिल्ली में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
उम्मीदवारों में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 1 सिन्धी, 2 उत्तराखंडवासी के साथ ही 7 सिख, 3 मुस्लिम एव 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है।
इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को भी आज की सूची में स्थान दिया है।
आज जारी प्रत्याशी सूची इस प्रकार है :