मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होंगे विजयवर्गीय, सिंधिया, गांधी, मोदी, पटेल… यहां देखें पूरी सूची

-संभावित केंद्रीय मंत्रियों को मिला दिल्ली से बुलावा

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्‍ली
केंद्र सरकार के मोदी मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए मंत्रीमंडल मे अन्य पिछड़ा वर्ग यानी कि ओबीसी को ज्यादा प्रतिधित्व दिये जाने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रीमंडल में इस बार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम और राजस्थान आदि राज्यों को और ज्यादा हिस्सेदारी मिलने जा रही हैॅ। 2019 में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने मंत्रीमंडल का व‍सि्‍तार करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- जोन चुनाव में दिल्ली बीजेपी की करारी हार… एक पार्षद ने की क्रॉस वोटिंग

बता दें कि केंद्र में कई प्रमुख मंत्रालयों की जिम्‍मेदारी खाली पड़ी है। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्‍तार के जरिए बीजेपी 2022 में कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी संदेश देने जा रही है। चुनावी राज्‍यों के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलनी लगभग तय हो गई है। युवाओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं का एक बैलेंस बनाने की कोशिश की जा रही है। आइए जानते हैं उन नामों के बारे में जो चर्चा में हैं।
दिल्‍ली पहुंचे नेता
जिन-जिन नेताओं को फोन पर मंत्री बनाए जाने की सूचना दी जा रही है, उन्‍हें दिल्‍ली बुलाया गया है। सिंधिया, सोनोवाल, राणे सहित कई नेता राजधानी पहुंच चुके हैं। चुनाव वाले राज्यों और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए करीब दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किए जाने की खबर है। इस बार गठबंधन के सहयोगियों को भी फेरबदल में मंत्री पद दिया जाएगा।
ये हैं संभावित नाम
संभावित नाम                          राज्‍य
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया            मध्य प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय              मध्य प्रदेश
सर्वानंद सोनोवाल                असम
नारायण राणे                       महाराष्‍ट्र
प्रीतम मुंडे                          महाराष्ट्र
मीनाक्षी लेखी                      दिल्ली
पशुपति पारस                     बिहार
आरसीपी सिंह                     बिहार
राजीव सिंह ’लल्‍लन’             बिहार
सुशील कुमार मोदी              बिहार
वरुण गांधी                         उत्‍तर प्रदेश
अनुप्रिया पटेल                    उत्‍तर प्रदेश
स्‍वतंत्र देव सिंह                   उत्‍तर प्रदेश
भूपेंद्र यादव                        राजस्‍थान
दिनेश त्रिवेदी                      पश्चिम बंगाल